उत्तर प्रदेश में हर घर अखिलेश

समाजवादी युवजनसभा सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज आशीर्वाद पैलेस, कुर्सी रोड़, लखनऊ में सम्पन्न हुई। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 फ़हद ने कहा कि हमारी लड़ाई झूठों से है इसलिए नौजवानों को सतर्क रहना है। हम सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपने अपने जिलों में यूथ संगठनों के साथ मिलकर महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ घर-घर जाकर जनसंवाद के द्वारा जनता को जागरूक करते हुए ‘हर घर अखिलेश‘‘ नारा देंगे।


बैठक में प्रमुख रूप से अरविन्द गिरि प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, वरूण यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा, उदय प्रकाश यादव राष्ट्रीय महासचिव युवजन सभा, अपूर्वा वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा, संतोष यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजनसभा, प्रकाश झा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा, डॉ0 अमिताभ पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजनसभा, शोएब अहमद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा, संजय सिंह बंटी सेंगर‘ राष्ट्रीय प्रवक्ता युवजन सभा, संतोष यादव अध्यक्ष युवजन सभा यश भारती अध्यक्ष मध्य प्रदेश युवजन सभा, इरफान मंसूर अध्यक्ष बिहार युवजन सभा, अमरजीत पप्पू, शोएब राणा राष्ट्रीय सचिव, युवजन सभा, अमन यादव राष्ट्रीय सचिव, युवजन सभा, हसीब हसन, वीरेन्द्र यादव, अभिषेक मिश्रा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युवजन सभा के अतिरिक्त अमित यादव, फसल खान, विजय अबरोल, अमित यादव, अशोक यादव, कमलेश प्रताप सिंह भी शामिल रहे।

अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में राजेन्द्र कुमार मौर्य देवरिया, दिनेश गुर्जर बुलन्दशहर को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एडवोकेट प्रियंका श्रीवास्तव लखनऊ को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी में आसिफ हुसैन सिद्दीकी कन्नौज को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि द्वारा समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में सुमित शाक्य फर्रुखाबाद को प्रदेश सचिव तथा नवीन यादव लखनऊ को प्रदेश सदस्य नामित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button