Sunday, February 8, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या हर घर तिरंगा नवोदय विद्यालय छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

हर घर तिरंगा नवोदय विद्यालय छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

300

हर घर तिरंगा, एन डी आर एफ ने नवोदय विद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर निकाली जागरूकता रैली।


अयोध्या। भारत 2022 में आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने की तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है, इस कड़ी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है, यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे है। उपयुक्त अभियान को साकार बनाने हेतु ष्राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, जो किसी भी प्रकार के आपदा में राहत बचाव का कार्य करता हैं, जिसकी एक टीम मानसून सत्र के दौरान जनपद अयोध्या में तैनात किया गया है। निरीक्षक दीपक मंडल एवं उनकी टीम ने नवोदय विद्यालय के छात्रों, अध्यापक गण  श्हर घर तिरंगा के प्रचार प्रसार हेतु रैली का आयोजन किया।

आजादी का अमृत महोत्सव  की ही एक कड़ी है। यद्यपि आजादी के अमृत महोत्सव का वास्तविक उत्सव 13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जाएगा, लेकिन हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कार्यक्रम 2 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागेगी और तिरंगे को लेकर उनमें और समझ आएगी।


हर घर तिरंगा अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को लोगों से अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की फोटो को तिरंगे से बदलने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थान हर घर तिरंगा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिताएं, क्विज और अन्य प्रतिस्पर्धाएं आयोजित कर रहे हैं। उनका मकसद इस तरह भारतीयों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है। हालांकि घर पर तिरंगा फहराने की कड़ी में लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वह झंडा नीति यानी फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियम-कायदों का ध्यान रखेंगे।

मसलन फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2022 के तहत राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा या जमीन से छूते हुए नहीं फहरा सकते हैं। इस कड़ी में यह भी ध्यान रखना है कि तिरंगे की सुरक्षा में ऐसे कदम भी नहीं उठाए जाएं जो उसे क्षतिग्रस्त कर दें। इसके अलावा तिरंगे को शरीर पर लपेटा नहीं जा सकता है। उसे बतौर रूमाल इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं यानी रूमाल पर तिरंगे को नहीं छाप सकते है और ना ही किसी अन्य पोशाक के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।