नशेड़ी पति ने पत्नी को मारकर घर से निकाला

नशेड़ी पति ने पत्नी को मारकर घर से निकाला,पत्नी ने पति,सास तथा ननद के विरुद्ध थाने में दी तहरीर।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बैहारी में एक युवक ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।पत्नी अपने तीन छोटे छोटे बच्चों को लेकर दर दर की ठोकरें खा रही है।रविवार को महिला मवई थाना पहुंच कर अपने पति,सास तथा ननद के विरुद्ध तहरीर दी।


बाराबंकी जिले के थाना दरियाबाद ग्राम अकबरपुर के कल्लू गुप्ता ने अपनी लड़की रुचि गुप्ता की शादी मवई थाना के ग्राम बैहारी के राजकुमार के लड़के कमलेश गुप्ता के साथ करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी।रुचि गुप्ता के तीन बच्चे भी हैं।रुचि ने बताया कि उनका पति कमलेश आये दिन शराब के नशे में रहकर मारा पीटा करता है।

रविवार को फिर नशे में रहकर वह अपनी माँ तारा देवी तथा बहन सुनीता देवी के साथ मिलकर लात घूसों से पिटाई कर दी तथा घर से निकाल दिया।रुचि ने बताया कि उसका पति न कहीं कमाने जाता है और न ही घर मे कोई काम करता है।जब वह दाना भूज कर मिले पैसे लाती है तो उसका पति कमलेश मार कर पैसे भी छीन लेता है।उपनिरीक्षक सुजीत मौर्या ने बताया मामला संज्ञान में है जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button