अब होगा खेल एवं खेल भावना का उत्थान-डॉ0 दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने खेलों की महत्ता को जन जन तक पहुंचने वाली खेल साक्षरता प्रसार वाहन को रवाना किया। खेल प्रतिभाओं को तराशने व खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए खेल साक्षरता प्रसार वाहन सहायक सिद्ध होगा। खेल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं में खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज “स्पोर्ट्स: ए वे ऑफ लाइफ” संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने व खेलों की महत्ता को जन जन तक पहुंचने वाली “खेल प्रवेशिका” का विमोचन तथा खेल साक्षरता प्रसार वाहन को रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा की खेल प्रतिभाओं को तराशने व खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए खेल साक्षरता प्रसार वाहन सहायक सिद्ध होगा और इन प्रयासों का दूरगामी परिणाम होगा। उन्होंने कहा कि जब तक लोग खेलों के बारे में जानेंगे नही, खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण नही रखेंगे तब तक खेल संस्कृति विकसित नहीं हो सकती।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान खेल एवं खेल भावना के उत्थान के लिए बहुत ही सहायक साबित होगा, इससे देश में खेल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देकर ही वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा में देश को अधिक से अधिक मेडल प्राप्त हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में भी प्रयत्न किए जाएंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी को “स्पोर्ट्स: ए वे आफ लाइफ” संस्था द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा दिए जाने संबंधी विभिन्न मांगे रखी गई है।इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित गौरव खन्ना, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विजय सिंह चौहान तथा रणवीर सिंह, पैराओलंपियन पलक कोहली सहित अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button