मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु लगाये गये कैम्प का शुभारम्भ-डॉ0 अर्चना तिवारी

मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया गया।आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा डॉ0 अर्चना तिवारी ने आकांक्षा समिति के मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु लगाये गये कैम्प का शुभारम्भ किया।आकांक्षा समिति गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं महिलाओं को स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत,भविष्य में भी मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं कामगारों को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जायेगा ।



लखनऊ:
 आकांक्षा समिति उ0प्र0 की अध्यक्षा डॉ0 अर्चना तिवारी ने आकांक्षा समिति द्वारा बटलर पैलेस में संचालित मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कामगारों का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु लगाये गये कैम्प का शुभारम्भ किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया गया है। भारत सरकार द्वारा असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से उनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। पंजीकरण के पश्चात उसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 02 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।


    भविष्य में असंगठित कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभों के वितरण में इस डाटाबेस का उपयोग किया जायेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी राष्ट्रीय संकट या कोविड-19 जैसी महामारी की स्थिति के दौरान पात्र कामगारों को सहायता प्रदान करने के लिए भी इस डाटाबेस का उपयोग किया जा सकता है। आकांक्षा समिति गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं महिलाओं को स्वावलम्बी,आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। भविष्य में भी मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कामगारों को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जायेगा।पंजीकरण कैम्प में मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत लगभग 100 कामगारों का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया गया।इस अवसर पर आकांक्षा समिति की सदस्या इला मोहन्ती, ऊषा शर्मा, डॉ0 तुलिका चन्द्रा, इन्दिरा गुप्ता, ऊषा सिंह, प्रीति आहूजा तथा श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार एवं संतोष कुमार तथा मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कर्मचारीगण एवं कामगार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button