भाजपा बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ – समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज जनपद बांदा के भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें सदस्यता दिलाने के साथ उम्मीद जताई कि सन् 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। सदस्यता ग्रहण करने आए भाजपा-बसपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विपक्ष में समाजवादी पार्टी ही है जो सत्तारूढ़ दल की कुनीतियों को सशक्त विरोध करती है। जनता उसके ही साथ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों-उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बाद में बांदा से आए सभी लोगों ने श्री अखिलेश यादव से भेंट की।

सदस्यता ग्रहण के मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी राजपाल कश्यप, छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह (मोन्टी) तथा लोहियावाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अचिन खरे भी उपस्थित थे।

आज भाजपा छोड़कर अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख है, अरूण टेपी, नीरज गुप्ता, प्रिंस साहू, पंकज मिश्रा, अमन मिश्रा, राकेश गुप्ता, धीरज पाण्डेय, रघुवेन्द्र गुप्ता, सुमित दीक्षित, अजय गुप्ता, पुरूषोत्तम गुप्ता, आदर्श शुक्ला, ओम पाण्डेय, नरेन्द्र गुप्ता, प्रबल शुक्ला, प्रज्जवल खरे आदि जबकि बसपा के सर्वश्री रामबाबू सेन, नूरा खान, चेतराम प्रजापति, दीपक प्रजापति, कमल निषाद, अरूण कुमार, अजय कुमार आदि भी अपने दर्जनों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button