डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकिया:अखिलेश यादव

भाजपा के डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकिया। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का भार सहन नहीं कर पा रही पानी की टंकियां।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये है। इस सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार की नई-नई कहानियां देखने और सुनने को मिल रही है। कहीं पानी की टंकिया टूट रही हैं, गिर रही है तो कहीं पुल टूट रहे हैं। कमीशनखोरी और बजट की लूट के कारण कोई भी काम मानक और गुणवत्ता के अनुसार नहीं हो रहा है। हर जगह बजट की लूट चल रही है।

ताजा मामला कानपुर के घाटमपुर में चार साल पहले बने ओवरब्रिज का है। 46 करोड़ की लागत से बने ओवर ब्रिज दरारें आ गयी हैं। भाजपा सरकार के दौरान हुए निर्माण कार्यों में पहले भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता हुई है। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया है। प्रदेश भर में लगातार पानी की टंकियां गिर रही है। प्रदेश भर में दर्जनों जिलों में पानी की टंकियां टूट और गिर चुकी है। कई जगह पानी की पाइपें फट गयी। हजारों करोड़ खर्च होने के बाद भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकिया हैं। पानी की जो टंकियां फट रही है दरअसल टंकी के रूप में भाजपाई भ्रष्टाचार का पेट फट रहा है।

डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही जानलेवा टंकिया बनाएंगे। एक दिन कहीं ऐसा न आ जाए की ठेकेदार गस्ते की टंकी बनाकर पेमेंट लेकर निकल जाएं। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियां भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का भार सहन नहीं कर पा रही हैं। भाजपा सरकार में हर विभाग में यही हाल है। भ्रष्टाचार से पूरा प्रदेश बेहाल है। कोई विभाग और कोई क्षेत्र भाजपा के भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और कालाबाजारी के चलते भ्रष्टाचार के साथ-साथ महंगाई भी आसमान छू रही है। जनता त्रस्त है। जनता भाजपा सरकार के कारनामों को देख रही है। 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है।

Related Articles

Back to top button