अति शीघ्र सोलर कू्रज निर्माण कार्य को प्रारम्भ करें-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, निदेशक अलकनन्दा कू्रज लाइन प्राइवेट लिमिटेड विकास मालवीय, मैनेजर जयन्त मालवीय,अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई, अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ सोलर कू्रज के निर्माण हेतु गुप्तारघाट पर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के पार्किंग स्थल के पूर्वी दिशा में स्थित स्थल/भूमि का निरीक्षण/चयन किया गया।

जिलाधिकारी ने क्रूज लाइन के निदेशक को शीघ्र अति शीघ्र सोलर कू्रज के निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कू्रज लाइन के निदेशक को वर्तमान में सरयू नदी में चल रही नाविकों के डीजल/पेट्रोल संचालित नावों को भविष्य में सोलर ऊर्जा से संचालित करने की दशा में कार्य करने के निर्देश दिये, जिससे नाविकों को कम खर्चे पर नावों के संचालन का लाभ मिल सकें। जिलाधिकारी ने क्रूज के निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन व एक्सेन सरयू नहर खण्ड को भी सभी सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 8 माह के अंदर क्रूज निर्माण कार्य पूर्ण कर इसका संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। सोलर क्रूज विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। वाराणसी में चल रही कू्रज की बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पर्यावरण के अनुकूल सौर्य ऊर्जा से संचालित क्रूज में पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के बेहतर प्रबन्ध होंगे। गुप्तारघाट से चलकर नयाघाट तक सभी रामायण कालीन स्थलों का पर्यटक कू्रज से दीदार कर सकेंगे। कू्रज पर श्री राम चरित्र मानस व राम कथा व अयोध्या के पौराणिक एवं धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा कथाओं की जानकारी दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button