जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय में संचालित कोविड टीकाकरण का आकस्मिक किया निरीक्षण

अयोध्या । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला महिला चिकित्सालय में संचालित कोविड टीकाकरण सत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर सत्र पर टीकाकरण टीम द्वारा टीकाकरण का कार्य संचालित पाया गया जिलाधिकारी ने टीकाकरण के दौरान संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु बचाव के सभी दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आर0पी0 वर्मा को वैक्सीनेशन सत्र को ग्राउंड फ्लोर पर संचालित कराने के निर्देश दिए, जिससे बुजुर्गों को सत्र तक पहुंचने में सुगमता हो।

वैक्सीन बजट के 35 करोड़ कहां खर्च किये- प्रियंका गांधी

तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय ने पाइप लाइन के माध्यम से शैय्याओं तक ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का स्थलीय निरीक्षण कर स्थित का जायजा लिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्लांट से संबंधित कार्यों को पूर्ण कर कल शाम तक टेस्टिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के संचालन हेतु कर्मियों को ड्यूटी लगाने तथा उन्हें ट्रेंड करने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button