जिलाधिकारी ने पीईटी परीक्षा का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पीईटी परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्र एमडीपीजी कालेज का किया औचक निरीक्षण।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने पीईटी (प्राइमरी एलिजिबिलटी टेस्ट) परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ परीक्षा केन्द्र एमडीपीजी कालेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होने स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों की निगरानी निरन्तर करते रहे यदि कोई अभ्यर्थी संदिग्ध पाया जाये तो उसकी गहनता से जाचं की जाये। उन्होने कहा कि परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न करायें इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button