जिलाधिकारी ने निर्वाचन के दृष्टिगत विकास खण्ड रूदौली किया निरीक्षण

अयोध्या। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के दृष्टिगत विकास खण्ड रूदौली क्षेत्र के मतगणना केंद्र  शिवशंकर सिंह स्मारक महाविद्यालय करीमपुर व विकास खण्ड मवई के मतगणना केंद्र पीस कॉन्वेंट स्कूल, मवई का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी व एसएसपी  ने दोनों विकास खंडों के मतगणना केंद्रों पर बनाये गए स्ट्रांग रूम के सभी खिड़कियों को  बन्द कराने हेतु संबंधित विकास खंड अधिकारियों को दिये निर्देश। साथ ही समस्त मतगणना टेबलों को शीघ्र बनाकर बेहतर सुरक्षा हेतु जाली व वैरिकेटिंग का कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विकास खण्ड रूदौली के मतगणना केंद्र के मैदान को साफ कराने व संपर्क मार्ग को भी सही करने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के वार्डो हेतु किये गये नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया चल रही है। कोई भी प्रत्याशी 7 अप्रैल 2021 को सायं 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकता है। अपरान्ह 3 बजे के पश्चात प्रत्याशियों को चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button