जिलाधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण को गंभीरता से आगे बढ़ाने के दिए निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 घनश्याम सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0के0 सक्सेना, डी0पी0एम0 राम प्रकाश पटेल, डॉ0 अरविंद श्रीवास्तव व अन्य संबंधित चिकित्सकों/अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद में कोविड वैक्सीनेशन कार्यों में प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त ब्लॉकों के रोस्टर के अनुसार रोजाना 02-02 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण सत्र को लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मोब्लाइज कर कराये जा रहे टीकाकरण की स्थिति के साथ ही विभिन्न विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु टीकाकरण सत्रों के संचालन व जनपद के अन्य चिकित्सालयों/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण सत्रों के संचालन के स्थिति की जानकारी ली।

कैटरीना कैफ की बहन ने बिकिनी पहन ढ़ाया कहर


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज जनपद के प्रत्येक विकासखंड की दो-दो ग्राम पंचायतों में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विकास खंड सोहावल के ग्राम पंचायत पिरखौली के टीकाकरण के प्रति जागरूक निवासियों के द्वारा टीकाकरण की मांग को देखते हुए आज भी वहां टीकाकरण सत्र संचालित कराया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को टीकाकरण से आच्छादित किये जाने के क्रम में आज भी राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अध्यापकों हेतु, कॉम्पोज़िट विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों/कर्मियों हेतु, विद्युत विभाग व नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु सत्र का आयेजित कर टीकाकरण किया जा रहा है।

भाजपा सरकार कर्मचारियों हित पर कुण्डली मारकर बैठी- लल्लू

इसी क्रम में जनपद के छः विकास खंडों यथा विकासखंड पूरा बाजार, मसौधा, बीकापुर, सोहावल, रुदौली व मवई में भी विकास विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु ब्लॉक परिसर में ही सत्रों का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा के टीचरों का कोविड से सुरक्षा हेतु विकास खंडवार भी योजना बनाकर कोविड टीकाकरण से आच्छादित कराने हेतु सी0एम0ओ0 को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने टीकाकरण से जुड़े हुए समस्त चिकित्सकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण के कार्य को गंभीरता के साथ तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण के प्रति लोगों को मोब्लाइज कर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण से अच्छादित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button