आईजीआरएस पोर्टल के मामलों के निस्तारण

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल/आईजीआरएस पर प्राप्त मांग पत्रों/समस्याओं की निस्तारण की सुनवाई की समीक्षा की गयी। उल्लेखनीय है कि कुल आलोच्य अवधि में 36996 मांग पत्र/शिकायतें विभिन्न कार्यालयों के माध्यम से प्राप्त हुई जिसमें 36787 का निस्तारण हो चुका तथा 160 डिफाल्टर है तथा 49 लम्बित है इसमें प्रमुख रूप से विद्युत, तहसील सदर और सभी प्रशासन डीपीआरओ, नगर निगम आदि प्रमुख है।

इसके अलावा लगभग 56 डिपार्टमेंट के एक-दो मामले लम्बित है। जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता के साथ इसका आज प्रत्येक दशा में निस्तारण किया जाय तथा सम्बंधित अधिकारी इस पोर्टल का प्रत्येक दिन लागिंग करें। कुछ मामले आते है जिस पर मेरे द्वारा सम्बंधित अधिकारी स्वयं जांच कर लें एवं संयुक्त टीम जिसमें राजस्व, पुलिस विभाग आदि विभागों के होते है।

वे निश्चित रूप से संयुक्त टीम के साथ गुणवत्ता के साथ समयबद्व रूप से निस्तारित किया जाय तथा इसमें परिलक्षित होना चाहिए कि कानून का शासन है न कि मनमाने ढंग से कार्य प्रणाली। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव हो चुका है गांवों में पार्टी बंधी की समस्यायें आ सकती है इसलिए सम्बंधित अधिकारी राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त रूप से नजर रखे और नियमित भ्रमण करें।

मुख्य रूप से शासन द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के मामलों के निस्तारण में फरवरी 2020 में व्यापक शासनादेश जारी किया गया है। उसका अध्ययन भी करें और निस्तारण में तेजी लाये। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button