दिनेश दुबे पुन बने मंडल प्रभारी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

दिनेश दुबे पुनः गोरखपुर मंडल के प्रभारी नियुक्त

अयोध्या /भेलसर। भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे को पुनः गोरखपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे ने बताया कि भाकियू की पंचायत 26 जून को दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर हुई।जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत व चौ.राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता,श्री राजपाल शर्मा राष्ट्रीय महासचिव,प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पंचायत करके उन्हें पुनः गोरखपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।

दिनेश दुबे ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मै देश व प्रदेश के किसानों के सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ता हूं और लड़ता रहूंगा।जो जिम्मेदारी हमे मिली है उसका निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा। प्रदेश के 18 मंडलों में 18 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी श्री दुबे को बनाया गया।श्री दूबे को प्रभारी बनाये जाने पर मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत तिवारी,देव शरण,संजय पाण्डेय,अरविंद यादव,अजीत मिश्रा,शिव प्रसाद पाण्डेय,अशोक कुमार पाण्डेय,नकुल पाण्डेय,डॉ0 राम जनम वर्मा,गुरुदीन आदि ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button