दुर्गा मँदिर वार्षिकोत्सव में भक्ति से झूमे श्रद्धालु

दुर्गा मँदिर वार्षिकोत्सव में भक्ति से सराबोर होकर झूमे श्रद्धालु, निकाली भव्य शोभायात्रा।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – मां दुर्गा मँदिर के 6 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मां दुर्गा मँदिर समिति द्वारा झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान जगह-जगह नगर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, प्रदीप सिंह ने कहा कि सर्व आत्माओं का पिता एक परमात्मा है। वे इस कलयुग के अंतिम क्षणों में आकर अपने विश्व के सभी बच्चों को अज्ञानता रुपी कुंभकर्णी निद्रा से जगाकर ज्ञान का उजाला फैला रहे हैं। ईश्वर का संदेश है कि अपने अंदर की बुराईयों को खत्म करने का समय है। इसका उदाहरण रूप हम देवियों की मूर्तियों असुरों का संहार होते देखते हैं।

वास्तविकता तो इस बात कि है कि सर्वप्रथम हमें आज हर एक के अंदर छीपे हुए बुराई रूपी राक्षसों का स्वयं में ईश्वर स्मृति से शक्ति भर संहार करने वाली शक्तियों को जागृत करना है। मँदिर समिति के अध्यक्ष परमात्म अग्रहरि ,ने बताया कि फरेँदा दुर्गा मंदिर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है इस मां दुर्गा पिंडी की स्थापन राजा रूदल ने किया था इन्हीं के नाम पर यहा के नगर क़ा नाम रूदलापुर पड़ा।
इस अवसर पर शिवम जायसवाल ,महेश लोहिया, प्रदिप पांडेय मोनू अंजुला अग्रहरि, विनोद गुप्ता, नवीन सोनकर,रवि ,विकास चौरसिया, आकाश तिवारी,निहाल अग्रहरि, गोलू जायसवाल, मुकेश जायसवाल, मँजीत यादव, अजय जायसवाल,आशीष जायसवाल, संजय जायसवाल, कमलेश शर्मा
उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button