ठप हुई मुंबई और गोवा में तबाही, अब गुजरात की ओर बढ़ रहा Cyclone Tauktae

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों पर चक्रवाती तूफान तौकते का साया मंडरा रहा है।केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद Cyclone Tauktae का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है।चक्रवाती तूफान के अलर्ट के बीच BMC ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।


अलग-अलग राज्यों में अब तक तूफान से प्रभावित इलाकों में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई सौ पेड़ गिरे हैं।साथ ही घरों को भी नुकसान पहुंचा है।महाराष्ट्र में भी घर-मकानों को क्षति पहुंची है।चक्रवाती तूफान अब गुजरात की तरफ बढ़ रहा है।तूफान की आहट के साथ गुजरात के तटीय इलाके में आज और कल भारी बारिश की आशंका है।आपदा से निपटने के लिए NDRF की 50 टीमें तैनात की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button