उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने की PAUPINDIA मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग

आज विश्व फोटोग्राफी दिवस पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्या ने फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वेबसाइट का लोकार्पण मोबाइल में डाउनलोड कर किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वर्मा जी ने केशव प्रसाद मौर्या जी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।कानपुर के ज़ोन प्रभारी सौरभ मिश्रा व सङ्गठन मंत्री नीरज वर्मा ने माननीय उप मुख्यमंत्री जी को मोबाइल ऐप की विशिष्टताओं के बारे में विस्तार से बताया। PAUP के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने स्टूडियो न्यूज़ मैगज़ीन की प्रति भेंट करते हुए उप मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्या जी ने सभी फोटोग्राफर्स को विश्व फ़ोटोग्राफी दिवस की बधायी देते हुए पधारी हुई टीम के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।श्री मौर्या ने इस अवसर पर अपने कार्यालय में सेवारत फ़ोटोग्राफर सुमित जी और विजय जी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया। लखनऊ ज़ोन प्रभारी दीपक कपूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवलाल यादव एवम लखनऊ ज़िला प्रभारी अमर सिंह ने माननीय उप मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए सङ्गठन के आगामी कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान विवेकजी,अतुल जी,करण शर्मा और सुधीर जी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button