
लखनऊ। शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह आयोजित, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिक्षामित्रों को बढे हुए मानदेय का चेक देकर सम्मानित किया। मंगलवार को लखनऊ के इंजीनियर्स भवन रिवर बैंक कॉलोनी में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिक्षामित्रों को बढे हुए मानदेय 18000 रुपए की प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षामित्रों द्वारा किए जा रहे।
अतुलनीय योगदान की सराहना की इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार मलिहाबाद विधायक जय देवी एमएलसी मुकेश शर्मा मंडलायुक्त लखनऊ, जिला अधिकारी लखनऊ मौजूद रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ विपिन कुमार एवं डीसी ट्रेनिंग अवधेश शुक्ला के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का सकुशल संपादन किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने बताया कि मानदेय बढ़ने से शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है और सभी सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं शिक्षामित्रों को आशा और उम्मीद है कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों की सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा
























