Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में-पूर्व मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में-पूर्व मुख्यमंत्री

234
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है,अराजकता का माहौल है। सरकार के संरक्षण में भाजपाई लोकतंत्र खत्म करने पर अमादा है। भाजपा चुनावी प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करती हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपाई लोकतंत्र का अपहरण कर छल-बल और गुण्डई से हर पद पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है। निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रहे है। जबसे भाजपा सत्ता में आयी है तबसे विधानसभा, लोकसभा चुनाव से लेकर जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुखों और विधान परिषद तक हर चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग दिखाई दे रहा है। शासन-प्रशासन के बल पर भाजपा नेता गुण्डई पर उतारू है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में-पूर्व मुख्यमंत्री

ताजा मामला लखीमपुर खीरी में साधन सहकारी समिति के चुनाव का है। भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने एसडीएम और पुलिस के सामने से प्रत्याशियों के आवेदनों के पर्चे लूट लिये। पर्चों के साथ ही भाजपा विधायक नामांकन कक्ष से कई सरकारी कागज भी छीन ले गयी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की मूकदर्शक बनी रही। भाजपा के लोग लोकतंत्र को लूट रहे है। जनता को धोखा दे रहे हैं। भाजपा कोई चुनाव स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से नहीं होने दे रही है।इससे पहले ब्लाक प्रमुख और एमएलसी चुनाव में भी विपक्षी प्रत्याशियों से पर्चा लूटने की घटनाएं सामने आ चुकी है। भाजपा लोकतंत्र के लिए कलंक बन गयी है। इस सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। अन्याय, अत्याचार का बोलबाला है। पीड़ित और निर्दोष की कहीं सुनवाई नहीं है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या में जमींनों की लूट और भ्रष्टाचार सबके सामने है। भाजपा के बड़े-बड़े लोग और उनके सहयोगी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार अब लोगों के लिए जान लेवा साबित हो रहा है।

भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री जी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी लूट मचा रखी है। वाराणसी में 10 करोड़ रूपये की लागत से बने लाल बहादुर शास्त्री घाट के विश्राम कुटी की छत गिरने के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। क्या यही भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है? मुख्यमंत्री जी बताएं कि अब किस पर उनका बुलडोजर चलेगा? भाजपा सरकार में बजट और सरकारी धन की लूट मची हुई है। आम जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया करके सारे हिसाब करेगी। भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में-पूर्व मुख्यमंत्री