आवारा सुअरों के विचरण पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या/भेलसर –  रूदौली नगर में घूम रहे आवारा सुअरों के विचरण पर प्रतिबंध लगाए जाने व उनके पालकों पर दंडात्मक कार्यवाही की मांंग लोगों ने उपजिलाधकारी रूदौली विपिन कुमार सिंह से की है।इंजीनियर सरफ़राज़ नसरुल्लाह दिये गए शिकायती में कहा है कि इस वक्त मुल्क में कोविड-19 जैसी खतरनाक महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कस्बा रुदौली में घूमने वाले सुअरों ने काफी आतंक मचा रखा है।यह आवारा सुअरों द्दारा धार्मिक स्थलों के आसपास व नगर वासियों के दरवाजों पर बे रोकटोक घूमा करते हैं।धार्मिक स्थलों व नगर वासियों के घरों के पास घूम रही सुअरों द्दारा गन्दगी फैलाने के साथ ही साथ यह सुअर खतरनाक बीमारी फैलाने वाले कीटाणु वाहक भी होते हैं।

इस समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण खुले आम घूम रही सुुुअरों से भयंकर बीमारी फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है।इन सुुुअरों के मालिक जो इनसे लाभ कमाते हैं और इनको आवारा तौर पर विचरण करने के लिए छोड़ देते हैं इन सुअर पालकों का यह कृत्य कोविड-19 जैसी फैली खतरनाक महामारी के दौर में घोर आपत्तिजनक व आपराधिक प्रवृत्ति दायित्व है।इस पर नगर पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा काफी दिनों से नगर के विभिन्न मोहल्लों व धार्मिक स्थलों के पास खुलेआम घूम रहे इन आवारा सुअरों व इनके पालकों पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लगाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जिस कारण इन सुअर पालकों के हौसले काफी बुलंद हैं।उपजिलाधिकारी से नगर में इन आवारा सुअरों के आबादी के अंदर घूम घूम कर गन्दगी फैलाने पर तत्काल रोक लगाए जाने व इनके पालकों पर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर सरफराज नसरुल्लाह ने की है।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतीपत्र प्राप्त हुआ है।कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button