ससुराल गए युवक की मौत

पटरंगा थाना क्षेत्र के सुल्तान पुर गांव का हैं मामला,ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। पटरंगा थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव के एक युवक का शव गोंडा जनपद के उमरी बेगम गंज थानाक्षेत्र से लाया गया है।जिस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।चर्चा है कि व्यक्ति का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था जबकि कुछ अन्य बता रहे हैं फांसी लगा कर आत्म हत्या हुई हैं।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।


जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के सुल्तान पुर गांव निवासी शिवरदान सिंह उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हरिमान सिंह की ससुराल गोंडा जनपद के उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र में है।वह वही पर गया था।घरवालों को सूचना मिली कि यहां पर शिव वरदान सिंह की मौत हो गई हैं घर के लोग वहां पर पहुंच कर शव को अपने घर सुल्तानपुर गांव ले आये और सूचना पटरंगा पुलिस को दी।

सूचना पर हल्का दरोगा सुधीर कुमार,कांस्टेबल रामकिसुन व आशीष कुमार यादव मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।फिर भी जांच शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button