विद्युत स्पर्शा घात से मृत्यु

विधायक ने विद्युत स्पर्श घात से मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढ़स,प्रदान की आर्थिक सहायता।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

अयोध्या/भेलसर। रुदौली तहसील क्षेत्र के मल्लाह का पुरवा मजरे कोलवा में बीते 23 जून को 15 वर्षीय रघुवीर पुत्र जगजीवन रावत की विद्युत स्पर्शा घात से मृत्यु हो गई थी।दुःखद घटना की सूचना पाकर रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मल्लाह का पुरवा पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।विधायक ने मृतक की मां शीला को तात्कालिक मदद के रुप में एक लाख रुपए का चेक व दस हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया तथा बाद चार लाख रुपए व मुख्यमंत्री आवास दिलाए जाने का आश्वासन दिया।


विधायक ने विद्युत विभाग के मौजूद अधिकारियों अधिशाषी अभियंता,उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता को चार लाख रुपए की धनराशि शीघ्र दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देश दिए।विधायक के साथ प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी,कुलदीप सोनकर सभासद,मालिक राम लोधी,पीयूष टंडन,हरीश वाल्मीकि,नरेंद्र रावत और सूरज कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button