तालाब में उतराता हुआ दिखा शव

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रमेश कुमार

भेलसर(अयोध्या)। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ऐहार गाँव में दोपहर लगभग एक बजे गांव के ही संखरिया तालाब में ग्रामीणों ने उतराता हुआ एक शव देखा।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह,कांस्टेबल ऋषि यादव,यतेन्द्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को निकलवाया।शव की शिनाख्त ऐहार निवासी अवधेश प्रताप सिंह उर्फ पामू सिंह आयु 41 वर्ष पुत्र महेश प्रताप सिंह के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने मौत का कारण शराब के नशे में बताई है।मौके पर मृतक के छोटे भाई अखंड प्रताप सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button