क्या शिवपाल के साथ आने से मैनपुरी में दौड़ेगी साइकिल…?

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की। अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र नेताजी और शिवपाल यादव का बनाया हुआ क्षेत्र है। यहां के हर परिवार से नेताजी और समाजवादी पार्टी का सीधा संबंध रहा है। यहां के लोगों को नेताजी अपना परिवार माना, नेताजी जसवंत नगर के हर गांव और गांव के लोगों के नाम जानते थे। नेताजी जमीन से संघर्ष कर ऊंचाई पर पहुंचे। वे लोगों के दुख, दर्द और तकलीफ को समझते थे। उन्हें जब भी मौका मिला तो उन्होंने गरीबों और किसानों के लिए फैसले लिए। नेताजी देश में पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने किसानों का 10 हजार रुपए तक का कर्जा माफ किया। इससे पहले किसी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया था। तब 10 हजार रुपए की रकम बहुत बड़ी मानी जाती थी। इसी तरह से नेता जी ने चुंगी व्यवस्था को समाप्त किया। चुंगी के चलते किसान और व्यापारी बहुत परेशान किए जाते थे।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में जब से बहू के पक्ष में शिवपाल यादव उतरे हैं तब से वहां की रणनीति बदल गई है। जहां भाजपा का पूरा मंत्रिमंडल मैनपुरी में मैन पावर ना होने के बावजूद जीत का दंभ भर रही है वही बहू का चाचा से आशीर्वाद लेना उस पर भारी पड़ रहा है। शिवपाल यादव की कर्मभूमि वैसे तो पूरा उत्तर प्रदेश रहा है लेकिन मैनपुरी व जसवंतनगर से उनका जमीनी नाता रहा है। शिवपाल के साथ आने से साइकिल का दौड़ना तो लगभग सुनिश्चित सा हो ही गया है। वही कमल ठंड के मौसम में भी हल्का सा मुरझाता नजर आ रहा है। यह तो हम भविष्य के गर्भ में ही जानेंगे कि वहां पर खिलेगा या दौड़ेगा। लेकिन सैफई परिवार के एक साथ आने से सत्ता दल सांसत में है कि यहां आजमगढ़ और रामपुर जैसा खेल नहीं हो पाएगा। सैफई का पूरा कुनबा मैनपुरी फतेह के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।


अखिलेश यादव ने कहा कि देश की रक्षामंत्री पद पर रहते हुए नेता जी ने जवानों के सम्मान के लिए बड़ा काम किया। उन्होंने शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का नियम बनाया। उससे पहले शहीद जवानों के घर सिर्फ टोपी और बेल्ट जाती थी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जो सुविधाएं दे रही है वे सब चुनाव तक के लिए हैं। इस सरकार ने गरीबों को मिलावटी तेल, असुद्ध नमक बांटा है। उन्होंने पूछा भाजपा सरकार ने यहां मैनपुरी क्षेत्र में कौन सड़क और पुल बनाया है? उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से नहीं अधिकारियों से वोट मांग रही है, क्योंकि उसे पता है कि जनता उसे वोट नहीं करेगी। भाजपा ने मैनपुरी के लिए कोई काम नहीं किया है। श्री यादव ने कहा कि नेताजी ने हम लोगों को समाजवाद का जो रास्ता दिखाया उसी रास्ते पर चलकर हम लोगों की मदद करना चाहते है। नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को जिंदा किया। समाजवादी आंदोलन से ही हम गरीबों और किसानों की मदद कर पायेंगे। नेताजी ने जो विरासत में दिया है उसे हम लोग ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।श्री यादव ने कहा कि सभी लोगों को खुशी है कि हम और चाचा शिवपाल सिंह यादव साथ आ गए। लेकिन भाजपा को हमारे परिवार के बारे में बोलने की बीमारी है।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव ने आज भोगांव क्षेत्र के मतदाताओं से क्षेत्र की सेवा के लिए एक मौका देने को कहा। उन्होंने सभी से 5 दिसम्बर को साइकिल का बटन दबाने का अनुरोध किया।डिम्पल यादव ने आज भोगांव विधानसभा क्षेत्र में परौखा, गुड़ई, टोडरपुर, शिवसिंहपुर, कल्यानपुर, तिलियानी, जिनौरा, नवीगंज, मनिकापुर तथा पुरैया गांवों में जनसंपर्क किया। वे जहां गई महिलाओं ने उनका हार्दिक स्वागत किया। डिम्पल ने कहा ये पहला चुनाव होने जा रहा है जिसमें आदरणीय नेताजी हम सबके बीच नहीं है। बुजुर्गों ने देखा है 40 साल पहले यह लोकसभा क्षेत्र कैसा था। नेताजी ने इस क्षेत्र का कायापलट किया। डिम्पल यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में अब बेहतर सड़कें हैं। गांव-गांव तक सड़कों से जुड़े है। नेताजी ने हमेशा किसानों की, युवाओं की बात की। युवाओं को रोजगार दिया, बेरोजगारी भत्ता दिया। श्रीमती यादव ने कहा उन्हें उम्मीद है कि इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सब साथ देंगे। समाजवादी इस क्षेत्र का और ज्यादा विकास करेंगे।


पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गुंडई करा रही है। लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है। गरीबों किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिजली के नाम पर छापेमारी हो रही है। शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और बूथ प्रभारियों से कहा कि चुनाव में वोट प्रतिशत कम नहीं होने देना है। नेताजी को हर वर्ग, जाति, धर्म के लोग बढ़-चढ़कर वोट करते थे और भारी मतों से जिताते थे। उसी तरह तरह से इस चुनाव में श्रीमती डिम्पल यादव को भी ऐतिहासिक मतों से जिताना है। जनसभा का संचालन आदित्य यादव ने किया। इस अवसर पर इटावा के पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, रामवीर सिंह, समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद है।

[/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button