रूदौली में साइकिल चोर सक्रिय

स्टेशन रोड पर नहर के पास से सायकिल चोरी।रूदौली में साइकिल चोर सक्रिय।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रियाज़ अन्सारी

भेलसर(अयोध्या)। रुदौली नगर पालिका क्षेत्र में चोर उचक्के सक्रिय हैं।स्टेशन रोड पर शारदा नहर के पास से सोमनाथ पुत्र सहज राम निवासी बाबू पुरवा करीमपुर की साइकिल शुक्रवार तीन बजे चोरी हो गई।इससे पूर्व मोहल्ला शेखाना स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने से बुधवार को एक साइकिल चोरी हो गई।सूत्रों की मानें तो ये घटनाएं नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी आयुष्मान गुप्ता ने इन घटनाओं पर रोक लगाने की मांग रुदौली पुलिस से की है।चौकी प्रभारी वीरेन्द्र पाल ने बताया कि सायकिल चोरी की तहरीर नहीं मिली है फिर भी नशेड़ी क़िस्म के लोगों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button