भाजपा सरकार में चरम पर भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते है। इस सबकी जानकारी होते हुए भी सरकार की आंखे बंद हैं। ताजा मामला कन्नौज का है। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के कारण युवती ने सुसाइड कर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कन्नौज की तिर्वा निवासी सोनम को ठगा गया। इस कारण वह बहुत दुःखी थी। भाजपा सरकार की प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। बजट की लूट हो रही है। कोई योजना जमीन पर नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा सरकार में चरम पर भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव


स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। सरकार जनता के डेंगू, मलेरिया बुखार तक का इलाज उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में दवाए और अन्य सुविधाएं नहीं है। जनता परेशान और बेहाल है। सरकार पिछले छह साल से गड्ढ़ामुक्त योजना चला रही है लेकिन सड़कों के गड्ढे नहीं खत्म हो रहे है। गड्ढ़ा मुक्त योजना के नाम पर कई हजार करोड़ रूपए बजट की लूट हो गई है लेकिन सड़कों की हालत बद् से बद्तर होती जा रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि अब मामला सरकारी बजट की लूट से आगे बढ़कर आम जनता को लूटा और ठगा जा रहा है। भाजपा राज में योजनाओं का हल्ला ज्यादा है, लोगों को लाभ नहीं हो रहा है। जनता का हर वर्ग उत्पीड़न का शिकार है। भ्रष्टाचार से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा सरकार में चरम पर भ्रष्टाचार-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button