संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक

अयोध्या। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। वर्ष 2020 में माह मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं अक्टूबर अभियानों का आयोजन सभी जनपदों में हो चुका है। माह जुलाई एवं अक्टूबर 2020 तथा मार्च 2021 में सम्पन्न दस्तक अभियान में संचारी रोगों के साथ ही कोविड-19 से बचाव तथा इस रोग के लक्षणों के विषय में जानकारी भी फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा घर-घर पहुंचायी गयी थी। अनुज कुमार झा ने बतायी है। उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षो की भांति इस वर्ष 2021 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुये व्यापक अभियान चलाया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान (1 जुलाई से 31 जुलाई 2021) तक एवं दस्तक अभियान (12 जुलाई से 25 जुलाई 2021) का द्वितीय चरण प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में शासन एवं सरकार द्वारा संचालित की जायेंगी।

अयोध्या मे 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन


उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स (आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री) अपनी रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध करायेंगे। जिसमें बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची अभियान हेतु बनायी जाने वाली कार्य योजना में प्रत्येक गतिविधि हेतु निर्धारित लक्ष्यों का उल्लेख आवश्यक रूप से किया जाए तथा माह की समाप्ति के उपरांत राज्य मुख्यालय को प्रेषित रिपोट्र्स में सभी उपलब्धियां निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रदर्शित की जाए।

प्रत्येक विभाग के राज्य मुख्यालय द्वारा माइक्रोप्लानिंग की पूर्णता, समयबद्वता तथा माइक्रोप्लास के अनुसार जनपदों में सम्पादित की जा रही गतिविधियों का अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाए तथा समस्त जनपदों से साप्ताहिक एवं अभियान समाप्ति पर अंतिम रिपोर्ट प्राप्त कर अन्तर्विभागीय रिपोर्ट के संकलन हेतु संचारी रोग इकाई, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को मेल आईडी- idspup@gmail.com  पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग द्वारा राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए जो अभियान से सम्बंधित सभी बैठकों में प्रतिभाग करें। विभिन्न रोगों की रोकथाम हेतु विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुये एक साथ कार्यवाही करना आवश्यक है जिसके लिए पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुसार जनपद एवं ब्लाक स्तर पर समन्वय समितियों का गठन कर नियमित अंतराल पर विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्य निष्पादन तथा जनपद में विभिन्न रोगों की स्थिति की समीक्षा हेतु इन समितियों की बैठक आयोजित की जानी है।

ब्लाक स्तरीय ग्राम विकास अधिकारी संवेदीकरण बैठके ब्लाकवार योजना बनाते हुये दिनांक 25 व 26 जून 2021 के मध्य पूर्ण करा लिया जाय। बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी की मौजूदगी रहेगी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु ब्लाक एवं जनपद स्तरीय माइक्रोप्लान की उपलब्धता की बैठक 28 जून 2021 को जिसमें समस्त विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे। द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक दिनांक 29 जून 2021 को होगी जिसमें जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button