शोषित तबके के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है-अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रही हैदेश-प्रदेश के हर वंचित, शोषित तबके के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है।कांग्रेस गरीब, मजदूर, महिला, युवा की लड़ाई लड़ रही है।राज्य में सभी सभी वर्गों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है।पूर्व बसपा नेता अरशद खुर्शीद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने झंडारोहण किया गया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस मौके पर हम एक बार फिर से संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। संविधान की मजबूती ही देश, प्रदेश और समाज को आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा अपनी अंतिम साँस तक हम समाज के गरीब, मजदूर, किसान, युवा की लड़ाई लड़ते रहेंगे। देश-प्रदेश के हर वंचित, शोषित तबके के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है।  इस मदमस्त सत्ता से देश की रक्षा संविधान ही कर सकता है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का हर सिपाही अपनी अंतिम साँस तक संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा।

इस मौके पर पार्टी के  प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्याम  किशोर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन योगेश दीक्षित, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, महासचिव शिव पाण्डेय,पूर्व प्रभारी प्रशासन अनूप गुप्ता,अरजी रजा,वीरेन्द्र मदान,जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, सेवा दल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय, आरटीआई चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता हिलाल अहमद नकवी, प्रदीप सिंह, प्रदीप कन्नौजिया, अभय पाण्डेय, राजेश सिंह काली अयूब सिद्दीकी, अमानुर रहमान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ब्रिजेन्द्र सिंह, नरेश वाल्मीकि, शीला मिश्रा, सहित अन्य तमाम प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। यह साफ़ संकेत है कि समाज के सभी वर्गों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर है। कांग्रेस परिवार में संघर्ष के सिपाहियों की संख्या बढ़ रही है, कांग्रेस मजबूत हो रही है। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदूर, महिला, युवा की लड़ाई लड़ रही है, समाज के सभी वर्ग इसमें अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं, निश्चित तौर पर यह लड़ाई हम जीतकर रहेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता डा0 हिलाल अहमद नकवी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं पूर्व मंत्री तथा मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी की उपस्थिति में बलरामपुर जिले के पूर्व बसपा नेता अरशद खुर्शीद व असलम खुर्शीद तथा फर्रुखाबाद की रहने वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अर्चना राठौर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने बताया कि बलरामपुर जिले की इटवा विधानसभा के बसपा से पूर्व प्रत्याशी श्री अरशद खुर्शीद एक समाजसेवी परिवार से हैं। उन्होंने इटवा क्षेत्र में शिक्षा के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं। वह गरीबों एवं किसानों के लिए लगातार संघर्ष करते रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button