जनता के मुद्दों पर लड़ रही है कांग्रेस-बृजलाल खाबरी Congress is fighting on public issues – Brijlal Khabri

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कानपुर और झांसी में संगठनात्मक समीक्षा की। कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लड़ रही है लड़ाई जनता अवश्य इसे परिणाम में बदलेगी।

अंशू अवस्थी

लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कानपुर और झांसी में संगठनात्मक समीक्षा की और कांग्रेस जनों से मुलाकात कर नगर निकाय चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों पर भी रणनीतिक चिंतन और तैयारियों पर चर्चा की। अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी ने कानपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की और नगर निकाय चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की, और कानपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष अल मन्नान के स्वास्थ्य की जानकारी अस्पताल पहुंच कर ली और हालचाल जाना ,कानपुर में कांग्रेस जनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया।

इसके पश्चात झांसी पहुंचकर स्वतंत्रता की नायिक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी ने पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की और संगठन विस्तार संगठन की मजबूती के साथ आने वाले निकाय चुनाव की तैयारी की समीक्षा की, जनपद झांसी में सपा व बसपा से छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी स्थापना से और आज तक लगातार जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही है। जब सत्ता में रहे तो जनता के लिए काम किया जब विपक्ष में रहे तो जनता की आवाज उठाई प्रदेश का जनमानस देख रहा है कि कांग्रेस लगातार लड़ रही है आने वाले समय में निश्चित तौर से यह संघर्ष परिणाम में बदलेगा।

इस अवसर पर कानपुर में प्रदेश सचिव बृजेश सिंह, पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष संजीव दरयाबादी, कानपुर बार के अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे एवं जिला अध्यक्ष अमित पांडे एवं झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव इटावा, प्रदेश महासचिव राहुल राय, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button