ओमिक्रान से सावधान रहने की आवश्यकता-मुख्य सचिव

ओमिक्रान से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है, वैक्सीनेशन की प्रगति बढ़ायें


लखनऊ। मुख्य सचिव ने कहा कि ओमिक्रॉन कई देशों के साथ भारत में भी आ गया है, इससे बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिनका अभी तक वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उनका वैक्सीनेशन कराया जाये। वैक्सीनेशन ही लोगों की जान बचायेगा। उन्होंने वैक्सीनेशन की प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में कुछ जनपदों में बहुत अच्छा काम हुआ है, बाकी जिले भी उनसे प्रेरणा लेकर वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी हॉस्पिटल्स एवं उपकरणों को एक बार चेक करा लिया जाये, जिलाधिकारी स्वयं एक बार निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों में की गई व्यवस्थाओं का मॉकड्रिल कराया जाये जिसमें पीकू बेड्स की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों, वेन्टीलेटर्स, ऑक्सीजन प्लान्ट्स की क्रियाशीलता, स्टाफ व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता आदि का निरीक्षण व सत्यापन किया जाये।उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने तथा सोशल डिस्टेन्सिंग व मास्क के लिए जन सामान्य को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने पब्लिक एडेªस सिस्टम को दुरूस्त करने तथा इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम को एक्टिवेट करने के भी निर्देश दिये।

    ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना एवं क्रियाशीलता की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी प्लान्ट्स को एक बार चेक करा लिया जाये तथा सभी प्लान्ट्स में कम से कम 02 शिक्षित तकनीकी स्टाफ की तैनाती अवश्य हो जाये। उन्होंने सभी चिकित्सालयों में जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना से मृतक के आश्रितों को अनुग्रह सहायता का भुगतान तत्परता से कराया जाये। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 561 में 551 ऑक्सीजन प्लान्ट क्रियाशील हो गये हैं शेष 10 प्लान्ट 31 दिसम्बर, 2021 से पूर्व क्रियाशील हो जायेंगे।   उन्होंने जल जीवन मिशन, उर्वरकों की उपलब्धता, धान खरीद व भुगतान की अद्यतन स्थिति, तालाबों से अतिक्रमण हटवाकर उन्हें बहाल करनें की प्रगति, किसानों को भूमि का प्रतिकर भुगतान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, जन शिकायतों के निस्तारण आदि की भी समीक्षा की।  बैठक में अपर मुख्य सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन सुरेश चन्द्रा, प्रमुख सचिव पशुपालन सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीणा सहित सभी सम्बन्धित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियोकान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button