मुख्य सचिव ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव ने भारतीय गन्ना संस्थान स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण किया।

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने तेलीबाग स्थित भारतीय गन्ना संस्थान में किसानों की आय बढ़ाने वाली मिश्रित खेती के विकसित किए जा रहे मॉडल का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक हेक्टेयर में मिश्रित खेती में गन्ना, सब्जी, मधुमक्खी पालन के साथ-साथ मछली, कुक्कुट पालन के मॉडल को दिखाया। संस्थान के वैज्ञानिकों ने मुख्य सचिव को बताया कि मिश्रित खेती का जो मॉडल तैयार किया जा रहा है। उससे किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि हो सकती है।तत्पश्चात मुख्य सचिव ने परिसर में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहां पर खेती में उपयोग होने वाले यंत्रों को देखा, जहां पर किसानों को कम खर्च में ज्यादा काम करने वाले यंत्रों की जानकारी दी जाती है।

संस्थान के वैज्ञानिकों ने बिना जुताई के ही बुवाई करने वाले सुपर सीडर यंत्र को भी दिखाया, इस यंत्र के जरिए किसान बिना जुताई के ही गेहूं, दलहन और तिलहन के बीज की बुवाई कर सकते हैं। उन्होंने घर में ही सब्जी और मशरूम की खेती कैसे की जा सकती है, इसकी भी जानकारी कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा प्राप्त की। निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने उन्नत कृषि तकनीक से सीधे किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए जिससे इसका फायदा आम किसान तक पहुंच सके। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया तथा अपने हाथों से गायों को गुड़ खिलाया। निरीक्षण एवं भ्रमण के समय अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ0 देवेश चतुर्वेदी सहित संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकगण, कृषि विशेषज्ञ, वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button