Saturday, April 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री 01 अक्टूबर को नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को...

मुख्यमंत्री 01 अक्टूबर को नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

290

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 01 अक्टूबर, 2021 को यहां नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार के मिशन रोजगार श्रृंखला की एक नई कड़ी है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में साढ़े चार लाख से अधिक युवाओं को राजकीय सेवाओं में नियोजित किया गया है।