Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करें-मुख्यमंत्री

गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करें-मुख्यमंत्री

379

मुख्यमंत्री ने एम0एस0पी0 के तहत गेहूं खरीद कार्यको पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए।गेहूं खरीद के सम्बन्ध में हेल्पलाइन संचालित की जाए।गेहूं क्रय की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश।गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किया जाए।गो-आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबन्ध किया जाए।गो-आश्रय स्थलों के लिए भूसे की पर्याप्त व्यवस्थाकरने के निर्देश, इसके लिए भूसा बैंक स्थापित किया जाए।


  लखनऊ। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। गेहूं खरीद केन्द्रों पर सेनिटाइजर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आॅक्सीमीटर की उपलब्धता रहे।योगी ने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबन्ध किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि संरक्षित गोवंश के लिए गो-आश्रय स्थलों में पीने के लिए पानी, चारा, छाया आदि की समुचित उपलब्धता रहे। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों के लिए भूसे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में भूसा बैंक स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम0एस0पी0 के तहत गेहूं खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर गेहूं खरीद का कार्य सुचारु ढंग से किया जाए। किसानों की सुविधा के लिए गेहूं खरीद केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। गेहूं खरीद के सम्बन्ध में हेल्पलाइन संचालित की जाए। उन्होंने गेहूं क्रय की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्वरेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव वित्तएस0राधा चैहान, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।