भूमि विवाद में तीन का चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर। अयोध्या मवई पुलिस ने जमीनी विवाद में तीन लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम कुंडिरा में मकान निर्माण को लेकर विवाद कर रहे राम बहादुर पुत्र राम धीरज को डायल 112 पुलिस ने पकड़ कर थाने ले आयी।इसी प्रकार ग्राम रामदीन पुरवा मजरे अशरफनगर में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गयी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लक्ष्मी प्रसाद पुत्र राम औसान तथा गंगा राम पुत्र राम अवतार को पकड़ कर थाने ले आयी।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि तीनों लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button