अलग अलग गांवों में विवाद होने पर 6 लोगों का चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

अयोध्या/भेलसर – मवई थाना क्षेत्र में अलग अलग गांवों में हुए विवाद में 6 लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम बहबर नगर मजरे नरौली में पुरानी रंजिश में दो लोग आपस मे विवाद कर रहे थे।सूचना पाकर मौके पर उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्या सिपाहियों के साथ पहुंच कर विवाद कर रहे संतोष तथा अरविन्द को पकड़ कर थाने ले आये।इसी प्रकार नेवरा में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस मे भिड़ गये।

जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्या पहुंच कर विवाद कर रहे एक पक्ष के शिव गंगा तथा दूसरे पक्ष के इलियास को पकड़ कर थाने ले आये।वहीं ग्राम जिया का पुरवा मजरे द्वारिकपुर में जमीनी विवाद में आशाराम यादव तथा संतोष के बीच तनातनी हो गयी सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि सभी लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button