23 अक्टूबर को दीपोत्सव का आयोजन

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अक्टूबर 2022 को जनपद में प्रान्तीयकृत मेला दीपोत्सव-2022 का आयोजन हो रहा है। दीपोत्सव में गत वर्ष की भाँति सामाजिक संगठन अपने स्तर से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में झालर लाइटिंग करा रहे है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में लाइटिंग करा दी जाती है, तो अयोध्या धाम के साथ-साथ जनपद मुख्यालय के नगर क्षेत्र में भी एक अच्छा वातावरण बनेगा जिससे आम जनमानस में अच्छा संदेश जायेगा। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्ष से दिनांक 23 व 24 अक्टूबर 2022 को अपने-अपने कार्यालय में झालर लाइटिंग करते हुए दीपोत्सव का पर्व मनाने की अपील की है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण कल्याण अधिनियम 2014 के अन्तर्गत जनपद अयोध्या में संचालित वृद्वाश्रय के आवर्तक व्यय-भार के संदर्भ में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संवासियों पर व्यय की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में मणिपर्वत के पास स्थित फलाहारी आश्रम/वृद्वाश्रम में माह मार्च में आवासित कुल 83 सवासियों के भोजन, नाश्ता, पर्सनल केयर, औषधि, मनोरंजन, वेतन, भवन, किराया, विद्युत व प्रशासनिक व्यय हेतु निर्धारित 5,60,825 रूपये के सापेक्ष 55,7,617 रूपये व्यय हुआ है।

जिलाधिकारी ने वृद्वाश्रम में निवास करने वाले समस्त सवासियों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन, नाश्ता के साथ साथ सभी सुविधाये निर्धारित मानक के अनुरूप उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को समय-समय पर वृद्वाश्रम को निरीक्षण कर सवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने संवासियों को मनोरंजन की बेहतर सुविधा न्यूज पेपर/साहित्य आदि उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वृद्वाश्रम के प्रबन्धक सहित अन्य सम्बंधित समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button