उत्तर प्रदेश

भारत के गवर्नर जनरल ने 24 जनवरी,1950 को यूनाइटेड प्रोविन्स आदेश,1950 (नाम परिवर्तन) पारित किया था,जिसमें यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था। जनसंख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा और क्षेत्रफल की दृष्ठि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। कुल क्षेत्रफल 2,38,566 वर्ग किमी है, जो 75 जिलों और 18 मंडल में विभाजित है। UP की राजधानी लखनऊ है। लखनऊ, कानपुर और आगरा देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले महानगर हैं। सोनभद्र देश का एक मात्र जिला है, जिसकी सीमा चार राज्यों से मिलती है। प्रयागराज स्थित हाई कोर्ट, एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है। यूपी की सीमाएं, नौ राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड) से सटी है। साथ ही पूर्वोत्तर में नेपाल से भी सीमाएं मिलती हैं।UP में कुल 403 विधानसभा सीटें और 80 लोकसभा सीटें हैं, जो देश में सर्वाधिक है।

  • Photo of एसडीएम ने किया सराय पीर विद्यालय का औचक निरीक्षण

    एसडीएम ने किया सराय पीर विद्यालय का औचक निरीक्षण

    अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर भेलसर(अयोध्या)। उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने प्राथमिक विद्यालय सरायपीर का औचक निरीक्षण किया।विद्यालय परिसर…

    Read More »
  • Photo of ए डी बेसिक ने शिक्षकों को निपुण विद्यालय बनाने का दिया मंत्र

    ए डी बेसिक ने शिक्षकों को निपुण विद्यालय बनाने का दिया मंत्र

    चार दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों से मुखातिब हुए सहायक शिक्षा निदेशक। ए0डी0 बेसिक ने शिक्षकों को निपुण विद्यालय बनाने का…

    Read More »
  • Photo of पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे-मुख्यमंत्री

    पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे-मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं0 गोविन्द…

    Read More »
  • Photo of अब डाकघरों में यूपीआई आधारित क्यूआर कोड से डिजिटल भुगतान

    अब डाकघरों में यूपीआई आधारित क्यूआर कोड से डिजिटल भुगतान

    डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए डाकघरों में ‘प्रोजेक्ट फास्ट ट्रैक अभियान’,अब डाकघरों में यूपीआई आधारित क्यूआर कोड से डिजिटल भुगतान, कैश की समस्या से छुटकारा। भारत सरकार कैशलेस व्यवस्था को प्रोत्साहित करने हेतु डाकघरों में भी ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है।’डाकिया डाक लाया’ से ‘डाकिया बैंक लाया’ तक के सफर में जहाँ डाक विभाग के माध्यम से सरकार वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित कर रही है, वहीं अब देश भर में डाकघरों के माध्यम से ‘डिजिटल पेमेंट’ को भी बढ़ावा दिया जायेगा। सुदूर क्षेत्रों तक डाक विभाग की पहुँच होने के चलते ग्रामीण इलाकों के लोग भी डिजिटल पेमेंट करना सीख सकेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था के लिए क्यू.आर. कोड से यू.पी.आइ आधारित आनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ‘प्रोजेक्ट फास्ट ट्रैक” अभियान भी चलाया जा रहा है।इससे जहाँ डाक कर्मियों को डिजिटल भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर डाकघरों में आए ग्राहकों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में 16 हजार से अधिक डिजिटल ट्रांजैक्शन हो चुके हैं जो कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक हैं।  वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि डाकघरों में हुए डिजिटल ट्रांजैक्शन की प्रगति की निगरानी हेतु ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया हैवाराणसी परिक्षेत्र के सभी 6 प्रधान डाकघरों,268 उप डाकघरों और 1209 शाखा डाकघरों में  क्यू.आर. कोड से डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैइसमें वाराणसी पूर्वी मंडल के 224, वाराणसी पश्चिमी मंडल के 211, जौनपुर के 402, गाजीपुर के 337 और बलिया के 309 डाकघर शामिल हैं।  पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पत्र, रजिस्टर्ड पार्सल, रजिस्टर्ड फॉरेन पत्र, व अन्य रजिस्टर्ड आर्टिकल्स, इंटरनेशनल एयर पार्सल, एरोग्राम इंटरनेशनल, फ्रैंकिंग मशीन रिचार्ज, बिजनेस पोस्ट, बिल मेल सेवा, विभागीय परीक्षा शुल्क  इत्यदि के चार्ज का भुगतान अब डिजिटल पेमेंट के माध्यम से हो सकेगा। पत्र/पार्सलों की बुकिंग के दौरान काउंटर क्लर्क द्वारा पॉइंट ऑफ सेल पर पत्र के प्रेषक व प्राप्तकर्ता की सभी जानकारियों को दर्ज करने के उपरांत ग्राहक को रकम बताई जायेगी और क्यू.आर. कार्ड को स्कैन कर भुगतान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।उक्त क्यू आर कोड को स्कैन कर किसी भी यू.पी.आई पेमेंट मोबाइल एप्लीकेशन जैसे डाक पे, गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, एमेजन पे, इण्डिया पोस्ट  पेमेंट्स बैंक आदि के द्वारा डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान की प्रक्रिया ग्राहक द्वारा पूर्ण करने पर सॉफ्टवेयर सेन्ट्रल सर्वर से भुगतान संपन्न होने की जानकारी लेगा और ग्राहक की रसीद प्रिंट हो जाएगी। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से ग्राहकों की सुविधाओं में इजाफा होने के साथ-साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।इससे डाकघरों में आए हुए ग्राहकों को फुटकर पैसों की समस्या से राहत मिल जाएगी और काउंटर पर बैठे डाक सहायक को भी नकद लेन-देन से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा और समय की भी बचत होगी,ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए नकद रकम देकर भी डाक वस्तुओं की बुकिंग का कार्य पूर्व की ही भांति होता रहेगा।

    Read More »
  • Photo of एसजीपीजीआई के 32वें न्यूक्लियर मेडिसिन फाउंडेशन डे कार्यक्रम का  शुभारंभ

    एसजीपीजीआई के 32वें न्यूक्लियर मेडिसिन फाउंडेशन डे कार्यक्रम का शुभारंभ

    मुख्य सचिव ने एसजीपीजीआई के 32वें न्यूक्लियर मेडिसिन फाउंडेशन डे कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ। लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा…

    Read More »
  • Photo of दफ्तर में शराब पीते मिले जूनियर इंजीनियर निलंबित

    दफ्तर में शराब पीते मिले जूनियर इंजीनियर निलंबित

    दफ्तर में ही शराब पीते मिले दो जूनियर इंजीनियर, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया निलंबित। बुलंदशहर में दफ्तर में ही…

    Read More »
  • Photo of लखनऊ में महिला स्पेशल रोजगार मेला का आयोजन

    लखनऊ में महिला स्पेशल रोजगार मेला का आयोजन

    मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 16 सितम्बर, 2022 को आई.टी.आई. लखनऊ में महिला स्पेशल रोजगार मेला का आयोजन। लखनऊ।…

    Read More »
  • Photo of भाजपा का वास्तविक चरित्र वादाखिलाफी

    भाजपा का वास्तविक चरित्र वादाखिलाफी

    राजेन्द्र चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि वादाखिलाफी भाजपा का वास्तविक चरित्र है। जनता को धोखे में…

    Read More »
  • Photo of मत्स्य पालन के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में 6750 लाभार्थियों के केसीसी बनवाने का लक्ष्य-जिलाधिकारी

    मत्स्य पालन के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में 6750 लाभार्थियों के केसीसी बनवाने का लक्ष्य-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता बैंकों की जिला स्तरीय परामर्शदात्री/पुनरीक्षण समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न। लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत करने में तकनीकी…

    Read More »
  • Photo of उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज का किया गया वितरण

    उद्यान विभाग द्वारा कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज का किया गया वितरण

    प्रतापगढ़। उद्यान विभाग प्रतापगढ़ के द्वारा औद्यानिक विकास योजना (एस0सी0पी0) राज्य सेक्टर योजना वर्ष 2022-23 में सब्जी की खेती कार्यक्रम…

    Read More »
Back to top button