उत्तर प्रदेश

भारत के गवर्नर जनरल ने 24 जनवरी,1950 को यूनाइटेड प्रोविन्स आदेश,1950 (नाम परिवर्तन) पारित किया था,जिसमें यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था। जनसंख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा और क्षेत्रफल की दृष्ठि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। कुल क्षेत्रफल 2,38,566 वर्ग किमी है, जो 75 जिलों और 18 मंडल में विभाजित है। UP की राजधानी लखनऊ है। लखनऊ, कानपुर और आगरा देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले महानगर हैं। सोनभद्र देश का एक मात्र जिला है, जिसकी सीमा चार राज्यों से मिलती है। प्रयागराज स्थित हाई कोर्ट, एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है। यूपी की सीमाएं, नौ राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड) से सटी है। साथ ही पूर्वोत्तर में नेपाल से भी सीमाएं मिलती हैं।UP में कुल 403 विधानसभा सीटें और 80 लोकसभा सीटें हैं, जो देश में सर्वाधिक है।

  • Photo of वृक्षों से स्वच्छ व शुद्ध वातावरण का निर्माण होता है – अजीमुद्दीन

    वृक्षों से स्वच्छ व शुद्ध वातावरण का निर्माण होता है – अजीमुद्दीन

    अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन भेलसर(अयोध्या)। आज के युग में वृक्षों के महत्व की बड़ी आवश्यकता है पृथ्वी पर…

    Read More »
  • Photo of मंत्री महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार के 100 दिवसों की उपलब्धियों

    मंत्री महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार के 100 दिवसों की उपलब्धियों

     महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग का 100 दिन का दिया गया लेखा-जोखा, गिनाई गई उपलब्धियों।100 दिनों में 1.40 लाख बालिकाओं को किया गया मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित।50 हजार नवीन पात्र महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ा गया। इस प्रकार कुल 31.50 लाख महिलाएं लाभान्वित।महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वन स्टाॅप सेन्टर और महिला शक्ति केन्द्र का हुआ कन्वर्जेन्स।योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किये जाने हेतु हर 15 दिन में प्रत्येक विकास खण्ड पर स्वावलंबन कैम्पप्रधानमंत्री के डिजिटल इण्डिया अभियान को आगे बढ़ाने एवं प्रभावी पर्यवेक्ण व पारदर्शिता के लिए विभाग द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मिशन वात्सल्य योजना के वेब पोर्टल का निर्माण व संचालन प्रारम्भ।जनपद शाहजहांपुर में नवीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर ) का संचालन प्रारम्भ।    लखनऊ। प्रदेश में बालिकाओं की स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करने, लिंगानुपात के संकेतकों में सुधार करने और प्रदेश में बालिकाओं के जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से 2019 में शुरू की गई महत्वकांक्षी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में विभाग द्वारा 100 दिवसों के अंतर्गत 1.40 लाख नवीन पात्र बालिकाआंे को जोड़ा गया तथा उनके खातों में लाभ की धनराशि भी अंतरित कर दी गईविभाग द्वारा निरंतर योजना के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों को जोड़ने हेतु प्रयास किये गये जिसके परिणामस्वरूप योजना के अंतर्गत मात्र 3 वर्षों में कुल 12.97 लाख बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है,इनके बारे में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 100 दिन में प्राप्त की गई उपलब्धियांॅ सांझा करने हेतु आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की माननीय मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास व पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्या द्वारा जानकारी दी गईं।   उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नई सरकार के गठन के साथ ही अप्रैल से जून के मध्य 100 दिवसों में किये जाने वाले कार्यों को नियोजित रूप में करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किये गये थे और हमारा उदद्ेश्य था कि हम ऐसे लक्ष्य बनायें जो लाभार्थियों को सीधे तौर पर लाभान्वित करें,उन्होंनें विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुये खुशी जताई कि सभी लक्ष्यों को समय से पहले ही प्राप्त भी कर लिया गया,उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि सरकार महिलाओं के मुदद्ों के प्रति संवेदित है और विपरीत परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही महिलाओं का हर संभव सहायता पहंॅचाने हेतु प्रयासरत् है।  विभाग द्वारा मात्र 3 माहों में 50 हजार ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जो 18 वर्ष से उपर की है और किन्हीं कारणों से अपने पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला की श्रेणी में हैं, ऐसी सभी महिलाओं को पेंशन देनेेे की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। मा0 मंत्री जी ने कहा इस योजना वर्ष 2016-17 में लाभार्थी महिलाओं की संख्या 17.31 लाख थी, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर अब 31.50 लाख हो गई है,अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने हेतु लाभार्थी की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 02 लाख रूपये किया तथा आयु की अधिकतम सीमा को समाप्त किया गया, जिसके फलस्वरूप हमारी सरकार के कार्यकाल में 14.19 लाख नवीन महिलाओं को जोड़ा गया है।योजना के अंतर्गत पेंशन की धनराशि को 500 से बढ़ाकर 1000 रू0/- प्रतिमाह किया गया। यह सरकार की महिलाओं के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंनें बताया कि सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावित हुये बच्चों को बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि में आर्थिक सहयोग हेतु उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) और उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) शुरू की गई जिसके अंतर्गत क्रमशः 11049 बच्चों को 4000 रू0 प्रतिमाह और 5284 बच्चों 2500 रू0 प्रतिमाह आर्थिक सहायता सहित उनकी पैत्रक सम्पत्ति की सुरक्षा, उन्हें प्रशिक्षित विशेषज्ञों के माध्यम से ट्रामा काउंसिलिंग आदि सुविधायें प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कक्षा-9 या उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत 1060 बच्चों को लैपटाॅप वितरण किया गया।  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्या ने अपने विभाग की उपलब्धियांॅ गिनाते हुये बताया कि विभागीय योजनाओं को अंतिम पायदान पर जीवनयापन करने वाले परिवार तक पहुंॅचाने हेतु विभाग द्वारा समस्त जनपदों मे प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 15-15 दिवसों में स्वावलंबन कैम्प का आयोजन किया गया कैम्प के माध्यम से भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 17,596, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के 7,972 , उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 760 और उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के 1,725 नवीन आवेदन कराते हुए लाभान्वित करने की कार्यवाही की गयी है। विभाग द्वारा राज्य तथा मंडल स्तर पर ‘‘जागरूक‘‘ मीडिया कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है इस क्रम में लखनऊ में राज्य स्तरीय तथा तथा अन्य मंडलों (बस्ती मंडल को छोड़कर) में मंडल स्तरीय मीडिया कार्यशालायें आयोजित की गई हैं, विभाग द्वारा इन कार्यशालाओं के माध्यम से विभागीय योजनाओं तथा मिशन शक्ति की उपलब्धियों, को मीडिया के साथ साझा कर उन्हें जन-जन तक इन योजनाओं को पहुंॅचाने हेतु सक्रिय व संवेदित किया गया है। विभाग द्वारा लैंगिक तथा घरेलू हिंसा या अन्य मुदद्ों से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को संरक्षण तथा समर्थन देने हेतु संचालित की जा रही वन स्टाॅप सेन्टर और महिला शक्ति केन्द्र योजना का अप्रैल माह में कन्वर्जेन्स किया गया जिससे पीड़ित महिलाओं को अल्प प्रवास (पाँच दिवस), चिकित्सकीय सहायता, परामर्शी सेवायें, विधिक व पुलिस सहायता प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग   किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2015, क्रियान्वयन हेतु नोडल विभाग है। 100 दिवसों के भीतर ही विभाग द्वारा अधिनियम के अंतर्गत गठित किशोर न्याय बोर्ड तथा बाल कल्याण समितियों में नवनियुक्त 525 सदस्यों के प्रशिक्षण का लक्ष्य भी पूर्ण कर लिया गया है। 18 वर्ष से कम आयु के समस्त बच्चों के संरक्षण, देखभाल, पुनर्वासन आदि में बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, विभाग द्वारा न सिर्फ उन्हें प्रशिक्षित किया गया बल्कि उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की निगरानी तथा प्रदेश के गृहों में आवासित महिलाओं तथा बच्चों के प्रकरणों में उनके पुर्नवास हेतु की गई कार्यवाही की निगरानी हेतु एम0आई0एस0 पोर्टल विकसित किया गया है,विभाग द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य) पारदर्शी संचालन व नियमित समीक्षा हेतु भी एम0आई0एस0 पोर्टल तैयार करा लिया गया है, विभाग द्वारा जून माह में जनपद शांहजहांपुर के नवीन भवन में 50 बच्चों की क्षमता के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर संचालन शुरू करा लिया गया है, वर्तमान में संस्था में 49 किशोर आवासित हैं। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में कानून से संघर्षरत् 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आवासित किया जाता है।

    Read More »
  • Photo of राजबब्बर को दो साल की सजा

    राजबब्बर को दो साल की सजा

    राजबब्बर को दो साल की सजा,लखनऊ में चुनाव अधिकारी से की थी मारपीट। अजय सिंह लखनऊ। एमपी-एमएलए कोर्ट ने अभिनेता…

    Read More »
  • Photo of राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ आगमन

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ आगमन

    लखनऊ। राष्ट्रपति पद हेतु राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू 8 जुलाई को लखनऊ के प्रवास पर रहेंगी। मुर्मू…

    Read More »
  • Photo of जिलाधिकारी ने बालवन में किया वृक्षारोपण

    जिलाधिकारी ने बालवन में किया वृक्षारोपण

    अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव व प्रभागीय वनाधिकारी ने तहसील सोहावल…

    Read More »
  • Photo of आईजीआरएस निस्तारण रैकिंग में अयोध्या की स्थिति संतोषजनक नही-जिलाधिकारी

    आईजीआरएस निस्तारण रैकिंग में अयोध्या की स्थिति संतोषजनक नही-जिलाधिकारी

    अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने सभाकक्षा में आईजीआरएस निस्तारण, हर घर तिरंगा…

    Read More »
  • Photo of जिलाधिकारी ने ढेमवा पुल के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम में निर्माणधीन परियोजना का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने ढेमवा पुल के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम में निर्माणधीन परियोजना का किया निरीक्षण

    अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा आज बाढ़ कार्य खण्ड अयोध्या के कार्य क्षेत्र में ढेमवा पुल के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम…

    Read More »
  • Photo of सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई के साथ लागू-मण्डलायुक्त

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई के साथ लागू-मण्डलायुक्त

    अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से शासन द्वारा 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये…

    Read More »
  • Photo of प्रधानमंत्री ने जनपद वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्र फाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का लोकार्पण किया

    प्रधानमंत्री ने जनपद वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्र फाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का लोकार्पण किया

    प्रधानमंत्री ने जनपद वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्र फाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उपस्थित…

    Read More »
  • Photo of लक्षण नजर आएं तो गर्भवती टीबी की जांच जरूर कराएँ

    लक्षण नजर आएं तो गर्भवती टीबी की जांच जरूर कराएँ

    प्रदेश में हर साल करीब 8000 गर्भवती में पाए जाते हैं टीबी के लक्षण,लक्षण नजर आने पर गर्भवती को रेफर…

    Read More »
  • Photo of महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न रोकने को कार्यालयों में गठित हो आंतरिक शिकायत समिति

    महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न रोकने को कार्यालयों में गठित हो आंतरिक शिकायत समिति

    कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न रोकने को कार्यालयों में गठित हो आंतरिक शिकायत समिति।10 से अधिक कर्मचारियों वाले संगठनों/कार्यालयों…

    Read More »
  • Photo of कैंसर पीड़ित तीमारदारों के बीच मनाया समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने अपना जन्मदिन

    कैंसर पीड़ित तीमारदारों के बीच मनाया समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने अपना जन्मदिन

    कैंसर पीड़ित तीमारदारों के बीच मनाया समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने अपना जन्मदिन। लोहिया अस्पताल में मौजूद सभी जरूरतमंदो को कराया…

    Read More »
  • Photo of नगर विकास विभाग में टेक्नोलॉजी का एक नया प्रयोग

    नगर विकास विभाग में टेक्नोलॉजी का एक नया प्रयोग

    नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने आमजन के लिए राज्यव्यापी टोल-फ्री टेलिफोन सेवा 1533 का किया शुभारंभ। उत्तर प्रदेश के…

    Read More »
  • Photo of डराने लगा है मुख्य सचिव का 5 जुलाई का आदेश…

    डराने लगा है मुख्य सचिव का 5 जुलाई का आदेश…

    50 वर्ष पूरे कर चुके सरकारी कर्मचारियों के अनिवार्य सेवानिवृत्ति का जिन्न  बोतल से फिर बाहर आया।डराने लगा है मुख्य…

    Read More »
  • Photo of अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर हुई छापेमारी

    अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर हुई छापेमारी

    अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर हुई छापेमारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही फर्जी सेंटरों के शटर बंद कर भागे संचालक।…

    Read More »
  • Photo of राज्य महिला आयोग की सदस्य के बेटे व गनर ने सरे राह दम्पत्ति को जमकर पीटा

    राज्य महिला आयोग की सदस्य के बेटे व गनर ने सरे राह दम्पत्ति को जमकर पीटा

    भारत सिंह मुरादाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह के गनर पर एक दंपती से सरेआम मारपीट करने का…

    Read More »
  • Photo of भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जनता को महंगाई का जानलेवा उपहार मिल-अखिलेश यादव

    भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जनता को महंगाई का जानलेवा उपहार मिल-अखिलेश यादव

    राजेंद्र चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जनता को…

    Read More »
  • Photo of पुलिस हिरासत में मौत, उत्पीड़न

    पुलिस हिरासत में मौत, उत्पीड़न

     राजेंद्र चौधरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर आज जनपद फर्रूखाबाद के थाना…

    Read More »
  • Photo of कमर्शियल हब के रूप में विकसित होगा नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट-मुख्य सचिव

    कमर्शियल हब के रूप में विकसित होगा नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट-मुख्य सचिव

    उड्डयन जरूरतों को पूरा करने के साथ ही देश के एक बड़े कमर्शियल हब के रूप में विकसित होगा नोएडा…

    Read More »
  • Photo of स्वास्थ्य विभाग के तबादलों पर जारी हो श्वेत पत्र-अशोक सिंह

    स्वास्थ्य विभाग के तबादलों पर जारी हो श्वेत पत्र-अशोक सिंह

    स्वास्थ्य विभाग के तबादलों पर जारी हो श्वेत पत्र।विभागीय मंत्री की बिना अनुमति के कैसे हुए तबादले बताये सरकार।योगी सरकार…

    Read More »
  • Photo of मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

    मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

    डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण किया।मुख्यमंत्री ने डॉ0…

    Read More »
  • Photo of जनहित गारण्टी अधिनियम-2011 यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल-मुख्य सचिव

    जनहित गारण्टी अधिनियम-2011 यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल-मुख्य सचिव

    जनहित गारण्टी अधिनियम-2011 यूपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल,हम नागरिकों को सशक्त कर रहे हैं जिससे पूरा प्रदेश सशक्त…

    Read More »
  • Photo of जनता है महंगाई से त्रस्त और साहब हैं मस्त…..

    जनता है महंगाई से त्रस्त और साहब हैं मस्त…..

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मांग की अविलम्ब हो बढे हुए रसोई गैस के दाम। ‘‘जनता है महंगाई से त्रस्त और…

    Read More »
Back to top button