आईजीआरएस निस्तारण रैकिंग में अयोध्या की स्थिति संतोषजनक नही-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने सभाकक्षा में आईजीआरएस निस्तारण, हर घर तिरंगा आदि को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस निस्तारण रैकिंग में जिले की स्थिति संतोषजनक नही है इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है। आईजीआरएस निस्तारण करते समय यह ध्यान रखा जाय कि शिकायतकर्ता की बात सुनकर ही निस्तारण आख्या प्रेषित की जाय। हर घर तिरंगा की तैयारियों की समीक्षा करते हुये कहा कि हर विभाग से तथा विकासखण्ड अधिकारी ग्राम पंचायतवार ग्राम सचिव से तिरंगा झंडा की मांग प्राप्त कर भेजे। उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा निर्माण हेतु एनआरएलएम की महिला समूहों को प्रशिक्षित किया जाय, जिससे कि तिरंगा झंडा निर्धारित आकृति में बनाया जा सकें। उन्होंने आगे बताया कि महिला समूहों से झंडा सिलवाकर 5 अगस्त तक सभी विभागों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध करा दिया जाय। इस अवसर पर बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एस0पी0 सिटी, परियोजना निदेशक तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button