अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
सड़क दुर्घटना में एक की मौत,एक की हालत गम्भीर
अब्दुल जब्बार एडवोकेट भेलसर(अयोध्या)। पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात्रि पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर…
Read More » -
अयोध्या में बढ़ता कोरोना का कहर
अयोध्या। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है।आज जनपद में 104 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मवई…
Read More » -
1500 पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को मतदान प्रशिक्षण
अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अनुज कुमार झा ने साकेत महाविद्यालय में मतदान प्रशिक्षण ले रहे द्वितीय बैच के…
Read More » -
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के दौरान यह द्रष्टिगोचर हुआ है कि कतिपय व्यापारी ,दुकानदार, प्रकाशक, एवम प्रिंटिंग प्रेस…
Read More » -
अग्निकांड से होने वाली घटनाओं के न्यूनीकरण के दिशा निर्देश
अयोध्या। जनपद में अग्निकांड से होने वाली घटनाओं के न्यूनीकरण के सम्बंध में 7 बिन्दुओं पर विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत…
Read More » -
तालाब में उतराता हुआ दिखा शव
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रमेश कुमार भेलसर(अयोध्या)। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ऐहार गाँव में दोपहर लगभग एक बजे गांव के…
Read More » -
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
भेलसर(अयोध्या)। जैसे जैसे पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे पुलिस प्रशासन भी पंचायत चुनाव को…
Read More » -
अनुज झा को संत श्री का आशीर्वाद
अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा जिनका कृतित्व और व्यक्तित्व अपने आप में इतना प्रभावशाली हो कि उत्तर प्रदेश ही…
Read More » -
अप्रैल को अयोध्या में प्रथम चरण का मतदान
अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) लखनऊ…
Read More » -
पंचायत चुनाव पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण अनुज झा ने विशेष टिप्स
अयोध्या। कामता प्रसाद सुन्दर लाल साकेत महाविद्यालय में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा…
Read More »