अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
धार्मिक पर्यटन का केन्द्र बनेगा अयोध्या
राजू यादव सनातन भारतीय अस्मिता के प्रतीक राम मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रश्न पीढ़ी दर पीढ़ी राष्ट्रीय चेतना को आंदोलित…
Read More » -
महिला सशक्तिकरण सफलता की कहानी
अयोध्या – मिशन शक्ति एवं पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महिला…
Read More » -
अयोध्या में 6 जनवरी को होगा रोजगार मेला
अयोध्या – मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल के निर्देश पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के प्रयास से जनपद में रोजगार प्रदान करने…
Read More » -
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सबको मिले चलेगा अभियान-जिलाधिकारी
अयोध्या – जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जनपद में लगभग 7000 से…
Read More » -
जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा जन-संवाद स्थापित करने के निर्देश
अयोध्या – जनसमस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली…
Read More » -
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने “प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना” के अंतर्गत तहसील बीकापुर के ग्राम पंचायत रहेठ में ग्रामीणों को उनके…
Read More » -
रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा 05.91 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान
अब्दुल जब्बार एडवोकेट अयोध्या/भेलसर – बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 में 11 दिसंबर 2020…
Read More » -
राममंदिर निर्माण कार्य में आई बाधा
अयोध्या – राम मंदिर नींव निर्माण कार्य में आई बाधा, नीचे मिली सरयू की धारा; IIT से मांगी मदद। …
Read More » -
नोडल अधिकारी ने अयोध्या के मिलगेट का औचक निरीक्षण किया
आज दिनांक 30.12.2020 को प्रातः 10:30 बजे जनपद के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव, सिंचाई श्री टी.वेंकटेश जिलाधिकारी अनुज कुमार झा,…
Read More » -
नोडल अधिकारी ने धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया
अयोध्या – उ0प्र0 शासन द्वारा विकास कार्यो एवं धान क्रय केन्द्रो, गौवंश आश्रय स्थलो आदि कार्यो के सत्यापन हेतु नामित…
Read More »