अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
चन्द्रभानु के नामांकन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
चन्द्रभानु के नामांकन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 7 मंत्री हुए नामांकन में शामिल। अनिल साहू मिल्कीपुर/अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव…
Read More » -
मिल्कीपुर:योगी निगरानी पर अखिलेश की पैनी नजर
योगी कर रहे निगरानी तो अखिलेश यादव भी मिल्कीपुर पर बनाए हुए हैं पैनी नजर। निर्णायक है पासी बिरादरी का…
Read More » -
मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश
अयोध्या। प्रतिष्ठा द्वादशी पर मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश। महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज से लिया…
Read More » -
विज्ञान व तकनीकी प्रतियोगिता में अदिति प्रथम
विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में अदिति ने लखनऊ रीजन में पाया प्रथम स्थान। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के विज्ञान व तकनीकी विभाग…
Read More » -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे रामलला का अभिषेक
सोने-चांदी के तारों से बनी पीतांबरी धारण करेंगे रामलला। प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की तैयारियां तेज। दिल्ली में तैयार…
Read More » -
रुदौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई 18 घंटे में लूट का खुलासा
अयोध्या/रुदौली। अयोध्या जनपद के रुदौली से है, जहां पुलिस ने सिर्फ 18 घंटे के अंदर किसानों से हुई 4 लाख…
Read More » -
आलू को रोग से बचाने के लिए टेबुकोनाजोल का छिड़काव करें किसान
अयोध्या/कुमारगंज। आलू के परीक्षण के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम आचार्य नरेंद्र देव कृषि…
Read More » -
आखिर क्यों छोटो पर चाबुक बड़े पर मेहरबानी
छोटो पर चाबुक बड़े पर मेहरबानी आखिर इन खनन माफिया पर क्यों नहीं होती कार्यवाही।क्या खनन माफ़िया इतने पावरफुल की…
Read More »

