स्वास्थ्य
दैहिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को ही स्वास्थ्य कहते हैं। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। अपितु जीवन है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसका का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक,शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबन्धन करने में सफलता पूर्वक सक्षम हों।
आमतौर पर स्वास्थ्य का मतलब रोग-रहित जीवन समझा जाता है। लेकिन क्या सचमुच यही है…? तो फिर स्वस्थ रहने का मतलब क्या है…? चिकित्सकीय दृष्टि से यदि हम बीमारियों से मुक्त हैं तो हमें स्वस्थ माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य नहीं है। अगर हम देह,मन और आत्मा से एक पूर्ण मनुष्य जैसा महसूस करते हैं, तभी हम वास्तव में स्वस्थ हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो चिकित्सकीय दृष्टि से स्वस्थ हैं। पर वे सच्चे अर्थ में स्वस्थ नहीं हैं, क्योंकि वे अपने भीतर तंदुरुस्ती का एहसास नहीं कर रहे होते। जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो कोई भी इंसान पूर्णतः बेदाग स्थितियों में नहीं पलता। हम जो भोजन करते हैं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं। हम जो पानी पीते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव, ये सब हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकते हैं।
संसार में हम जितने अधिक सक्रिय रहते हैं। हम अपनी सक्रियता से ही नकारात्मक चीजों के संपर्क में आते हैं। हमारी सक्रियता रसायनिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। हमारे लिए स्वास्थ्य-समस्याएं खड़ी कर देती हैं। स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य के बिना मनुष्य की हर ख़ुशी अधूरी होती है। स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जो शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से तंदरुस्त हो। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इससे ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। यदि हम स्वस्थ नहीं है,तो हमारे पास कितनी भी सम्पत्ति क्यों न हो। हम उसका सुख नहीं ले सकते है।
-
अभिनव प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियत्रिंत
मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयास से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियत्रिंत है…
Read More » -
एक दिन में लगे 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश में शुक्रवार को किस तेजी से वैक्सीनेशन हुआ है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि शाम करीब…
Read More » -
मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन टीम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सतत समन्वित, नियोजित प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच प्रदेश में जनजीवन तेजी से…
Read More » -
उत्तर प्रदेश कोविड अपडेट
■ प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में…
Read More » -
अफवाहों पर न दें ध्यान कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं-संयोगिता सिंह चौहान
महिला ग्राम प्रधान संयोगिता सिंह चौहान ने कैंप लगवाया… 538 लोगों ने लगवाई वैक्सीन,अफवाहों पर न दें ध्यान कोविड वैक्सीन…
Read More » -
राज्य में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में: मुख्यमंत्री
प्रदेश सरकार की प्रभावी रणनीति का परिणाम है कि राज्य में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में । कोविड-19 से बचाव…
Read More » -
कोविड 19 के हल्के व मध्यम लक्षणों के उपचार में लाभदायक है क्लेविरा टैबले
एपेक्स लैबोरेटरीज़ प्राइवेट लिमिटेड की क्लेविरा टैबलेट को कोविड 19 के हल्के लक्षण के उपचार के लिए आयुष मंत्रालय से…
Read More » -
डेंगू व मलेरिया के लक्षण वाले मरीज का तत्काल डेंगू की जांच कर करें ईलाज
अयोध्या। अपर मुख्य सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास उ0प्र0 शासन एवं जनपद अयोध्या के नोडल अधिकारी टी0…
Read More » -
पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 2,22,210 कोरोना टेस्ट किए गए
मुख्यमंत्री ने कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन…
Read More » -
ज़िलाधिकारी अचानक पहुचे नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
संचारी रोगों की रोकथाम व साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज़िलाधिकारी अचानक पहुचे नगरीय सामुदायिक…
Read More »