स्वास्थ्य
दैहिक,मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को ही स्वास्थ्य कहते हैं। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। अपितु जीवन है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इसका का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक,शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबन्धन करने में सफलता पूर्वक सक्षम हों।
आमतौर पर स्वास्थ्य का मतलब रोग-रहित जीवन समझा जाता है। लेकिन क्या सचमुच यही है…? तो फिर स्वस्थ रहने का मतलब क्या है…? चिकित्सकीय दृष्टि से यदि हम बीमारियों से मुक्त हैं तो हमें स्वस्थ माना जाता है। लेकिन स्वास्थ्य नहीं है। अगर हम देह,मन और आत्मा से एक पूर्ण मनुष्य जैसा महसूस करते हैं, तभी हम वास्तव में स्वस्थ हैं। ऐसे अनेक लोग हैं जो चिकित्सकीय दृष्टि से स्वस्थ हैं। पर वे सच्चे अर्थ में स्वस्थ नहीं हैं, क्योंकि वे अपने भीतर तंदुरुस्ती का एहसास नहीं कर रहे होते। जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो कोई भी इंसान पूर्णतः बेदाग स्थितियों में नहीं पलता। हम जो भोजन करते हैं। हम जिस हवा में सांस लेते हैं। हम जो पानी पीते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव, ये सब हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकते हैं।
संसार में हम जितने अधिक सक्रिय रहते हैं। हम अपनी सक्रियता से ही नकारात्मक चीजों के संपर्क में आते हैं। हमारी सक्रियता रसायनिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। हमारे लिए स्वास्थ्य-समस्याएं खड़ी कर देती हैं। स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य के बिना मनुष्य की हर ख़ुशी अधूरी होती है। स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जो शारीरिक,मानसिक,आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से तंदरुस्त हो। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इससे ही मनुष्य अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। यदि हम स्वस्थ नहीं है,तो हमारे पास कितनी भी सम्पत्ति क्यों न हो। हम उसका सुख नहीं ले सकते है।
-
रोग नियंत्रण अभियान
01 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 16 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक…
Read More » -
आयुष हेल्थ कैम्प में वितरित किया गया निशुल्क चश्मा व औषधियां
लखनऊ। लखनऊ स्थित निशातगंज के पेपर मिल कॉलोनी में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी एवं सेवाधाम (एन०जी०ओ0) एवं ट्युलिप आप्टिकल…
Read More » -
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में लोगों को किया गया जागरूक। प्रतापगढ़। राष्ट्रीय क्षय…
Read More » -
प्रदेश से फाइलेरिया का उन्मूलन शीघ्र-बीएमजीएफ
स्वास्थ्य विभाग, फ्रंटलाइन वर्कर और सहयोगी संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से प्रदेश से फाइलेरिया का उन्मूलन शीघ्र । लखनऊ। फाइलेरिया…
Read More » -
टी0बी0 के लक्षण दिखने पर जांच अवश्य करायें
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मजदूरों को क्षय रोग की दी गयी जानकारी।टी0बी0 के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र…
Read More » -
स्वच्छता बीमारियों से बचाव का सहज माध्यम-मुख्यमंत्री
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”] संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए अंतर्विभागीय समन्वय महत्वपूर्ण आधार।मुख्यमंत्री ने…
Read More » -
बड़ामील में चित्रकूट धाम के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा देखे गए 90 मरीज
बड़ामील में चित्रकूट धाम के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा देखे गए 90 मरीज, 10 मरीजों का होगा निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन।…
Read More » -
कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखें-मुख्यमंत्री
प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ…
Read More » -
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित योगाभ्यास का लिया संकल्प
योग दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया।योगाभ्यास अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित योगाभ्यास…
Read More » -
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतापगढ़ में लाखों लोगों ने किया योगाभ्यास
जिले में धूमधाम से मनाया गया आंठवा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे जनपद में लाखों लोगों ने किया…
Read More »