राजनीति
भारतीय राजनीति का इतिहास प्राचीन है। जिसका विवरण विश्व के सबसे प्राचीन सनातन धर्म ग्रन्थों में देखनें को मिलता है। इसकी शुरुआत रामायण काल से भी प्राचीन है। महाभारत महाकाव्य में इसका सर्वाधिक विवरण देखने को मिलता है। चाहे वह चक्रव्यूह रचना हो या चौसर खेल में पाण्डवों को हराने का।
राजनीति दो शब्दों का एक समूह है। राज+नीति राज मतलब शासन और नीति मतलब उचित समय और स्थान पर उचित कार्य करने की कला। अर्थात् नीति विशेष के द्वारा शासन करना राजनीति कहलाती है। शब्दों में कहें तो जनता के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर सार्वजनिक जीवन स्तर को ऊँचा करना है। नागरिक स्तर पर या व्यक्तिगत स्तर पर कोई विशेष प्रकार का सिद्धान्त एवं व्यवहार है।
राजनीति किसी भी समाज का अविभाज्य अंग है। इस संगठन और सामूहिक निर्णय के किसी ढांचे के बिना कोई भी समाज जीवित नहीं रह सकता। यह प्रणाली लोकतंत्र, राजतंत्र, कुलीनतंत्र और अधिनायकवादी और अधिनायकवादी शासन हैं। अधिनायकवादी और अधिनायकवादी शासन राजनीतिक रूप से अधिक अस्थिर होते हैं। क्योंकि उनके नेता वैध अधिकार का आनंद नहीं लेते हैं। इसके बजाय भय के माध्यम से शासन करते हैं।
भारत की राजनीति ऐसी है जो आज के समय में लोकतंत्र के सबसे सहि पायदान है। भारत की राजनीति जिसमें सभी व्यक्ति को समानता अधिकार प्रदान करने के लिए चुनाव होता है। भारतीय बाजार की तरह थी लेकिन वर्तमान सरकार के वजह से अत्यधिक पारदर्शी हो गई है।
भारत की राजनीति का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। भारतीय राजनीति गंदी हो गई है। यह उस अंधेरी गुफा में फंस गई है। जहां कोई यह नहीं जानता कि कौन सच बोल रहा है। तथा कौन सही मार्ग का अनुसरण कर रहा है। सियासी दलों को पार्टी हित एक किनारे रखते हुए। इसकी गंदगी हटाने को पहल करनी चाहिए।
-
सपा ने वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग से कि समीक्षा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज फिरोजाबाद जनपद के विधानसभा क्षेत्र टूण्डला, अमरोहा जनपद की नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, विधानसभाध्यक्षों, विधानसभा सेक्टर प्रभारियों और अन्य प्रमुख नेताओं से वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्य समीक्षा की,इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह, एमएलसी भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से सेक्टर व बूथ कमेटियों और होने वाले विधानसभा उपचुनावों के सम्बंध में संगठन स्तर पर तैयारियों के बारे में जानकारी ली,उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लेकर हमें जीत हासिल करनी है क्योंकि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इनके परिणामों का भावी राजनीति पर असर पड़ेगा,उन्होंने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फिरोजाबाद के टूण्डला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियों पर पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह एमएलसी उदयवीर सिंह ढाकरे तथा विधानसभाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह से वार्ता की। अमरोहा में प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, विधानसभाध्यक्ष उदयवीर सिंह, पूर्व विधायक महबूब अली से वार्ता की,नौगावां सादात क्षेत्र के सम्बंध में पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, पूर्व मंत्री जावेद आब्दी, एमएलसी परवेज तथा रेनू चौधरी से चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए तकनीक की मदद से आम कार्यकर्ता से संवाद बनाते हुए उन्हें सक्रिय रखा जाए। कार्यकर्ता सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए जनता के सुख-दुःख में साथ देने का काम करें। जनता भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हो चुकी है। लोग परेशान है, संकट में है। जनता को समाजवादियों से ही उम्मीद है,लोगों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा है। नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के किसान नौजवान विरोधी कार्यों को उजागर करें,लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव द्वारा सरकार के समय किए गए कार्यों को बताएं। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता प्रदेश में रिक्त विधानसभा सीटों पर सम्भावित उपचुनाव और 2022 के आम विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं,भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए लोगों को भाजपा की झूठ और धोखे की राजनीति की सच्चाई बताएं।
Read More » -
भाजपा से हर वर्ग धोखे का लेगा बदला-अखिलेश
लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद मे धोखे से किसान बिल पास करवाने पर को लेकर…
Read More » -
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज (21 सितम्बर 2020) सभी जनदों में तहसील स्तर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। तहसील मुख्यालय जाते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कई स्थानों पर रोकेन की कोशिश की, उनसे झड़पें हुई,पुलिस ने कन्नौज, फरेंदा (महाराजगंज) तथा बांदा में प्रदर्शन कर रहे शांतिपूर्ण समाजवादी कार्यकर्ताओं पर अकारण लाठीचार्ज किया। लखनऊ में वंदना चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं तथा बांदा में श्री विजय करन यादव जिलाध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष श्री मोहन साहू सहित लगभग चार दर्जन कार्यकर्ताओं, नेताओं की गिरफ्तारी की गई है। ज्ञापन में कोरोना संकट काल में आवश्यक उपकरणों की खरीद में घोटाला, स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार, सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि, बेहाल किसान, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए राज्यपाल महोदया से संवैधानिक कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। प्रदेश भर में आज समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन की गूँज रही। विभिन्न जनपदों में आज हजारों की संख्या में एकत्र होकर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सरकारी मनमानी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी, लाॅकडाउन के दौरान आए…
Read More » -
सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सभी जनदों में तहसील स्तर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। तहसील मुख्यालय जाते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कई स्थानों पर रोकेन की कोशिश की, उनसे झड़पें हुई। पुलिस ने कन्नौज, फरेंदा (महाराजगंज) तथा बांदा में प्रदर्शन कर रहे शांतिपूर्ण समाजवादी कार्यकर्ताओं पर अकारण लाठीचार्ज किया। लखनऊ में वंदना चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं तथा बांदा में श्री विजय करन यादव जिलाध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष श्री मोहन साहू सहित लगभग चार दर्जन कार्यकर्ताओं, नेताओं की गिरफ्तारी की गई है। ज्ञापन में कोरोना संकट काल में आवश्यक उपकरणों की खरीद में घोटाला, स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार, सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि, बेहाल किसान, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए राज्यपाल महोदया से संवैधानिक कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। प्रदेश भर में आज समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन की गूँज रही। विभिन्न जनपदों में आज हजारों की संख्या में एकत्र होकर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सरकारी मनमानी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी, लाॅकडाउन के दौरान आए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा ने…
Read More » -
भर्तियों में देरी, उन्हें अटकाना- भटकाना युवाओं के साथ अन्याय हैः प्रियंका गाँधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने प्रतियोगी युवाओं से किया संवाद, कहा युवाओं के साथ हो रहा अन्याय, यूपी के युवा…
Read More » -
सपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से देगी
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी आज राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से देगी। अब्दुल…
Read More » -
पिछड़ों की लड़ाई कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगीः अजय कुमार लल्लू
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न, 15 सूत्रीय प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित। अपने…
Read More » -
प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, कहा युवा बहुत हताश और परेशान हैं। पत्र में…
Read More » -
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत सरकार- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2059 रिक्त पदोंके लिए अर्ह घोषित किये गये अभ्यर्थियों को…
Read More » -
सपा प्रतिनिधिमण्डल राज्यपाल से मिलकर प्रदेश की दुर्दशा बताई
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने आज महामहिम राज्यपाल महोदया से मिलकर उनसे प्रदेश में बढ़ती अराजकता और समाजवादी नेताओं पर…
Read More »