महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।पहली मारपीट की घटना ग्राम कछिया की है।यहाँ पर खेलने को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया था।एक पक्ष के धर्मराज,अर्जुन,राम सेवक तथा अनूप ने एक महिला के घर मे घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।धर्मराज के ऊपर महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर धर्मराज,अर्जुन,रामसेवक,अनूप के विरुद्ध धारा 323,354,354 ख,452,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।दूसरी मारपीट की घटना ग्राम सैदपुर की है।गांव की कमला देवी ने मवई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के शिवगोविंद तथा आलोक ने घर मे घुसकर मारपीट की तथा गालियां देते हुए मेरे कपड़े फाड़ डाले।थाना प्रभारी मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि शिव गोविन्द तथा आलोक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button