एक ही परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या

अजय सिंह


प्रयागराज में फिर हुआ सामूहिक हत्याकांड.प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगो की धारदार हथियार से हत्या.मरने वालों में पति-पत्नी, बहू-बेटा, बेटी शामिल.

प्रयागराज:प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया है।।

प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र स्थित खेवराजपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से वार कर की हत्या, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल होने की सूचना। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी। बता दें कि गंगापार क्षेत्र इलाके में बीते कुछ दिन पूर्व एक ही दिन में सात हत्याओं की घटना घटित हो चुकी है। वहीं एक बार फिर गंगापार क्षेत्र इलाके में चार लोगों की हत्या की घटना होने से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

थरवई अपडेट —
1.मनीषा पुत्री राजकुमार उम्र 25 वर्ष
2.राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार उम्र 55 वर्ष
3.सविता पत्नी सुनील उम्र 30 वर्ष
4.साक्षी पुत्री सुनील उम्र 2 वर्ष
5.कुसुम पत्नी राजकुमार उम्र 50 वर्ष

(इनमें से एक घायल है)


मृतक परिवार के मुखिया राजकुमार यादव (उम्र 55 साल), उनकी पत्नी कुसुम (उम्र 50 साल), बेटी मनीषा (उम्र 25 साल), बहू सविता (उम्र 30 साल) और दो साल की मासूम पोती साक्षी की हत्या हुई है.वारदात के बाद घर में आग भी लगा दी गई है ।
इलाके में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. आशंका है कि उन्होंने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. हालांकि बारीकी से जांच की जा रही है. मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम जांच कर रही है

बताते चलें कि आज से ठीक 7 दिन पहले यानी पिछले शनिवार को भी प्रयागराज में इसी तरह की वारदात हुई थी. जिसमें 5 लोगों की हत्या की गई थी.पुलिस अभी जांच कर रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button