दुल्हन का पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार

अजब प्रेम की गजब कहानी, चार साल के बाद की शादी फिर तुरंत तलाक…..!

मुरादाबाद। आपने वह गाना तो सुना होगा, ‘तेरी मेरी, मेरी तेरी प्रेम कहानी है मुश्किल दो लफ्जों में ये बयां न हो पाए। ‘ कुछ ऐसा ही हुआ शहर के एक युवक और युवती की प्रेम कहानी के साथ भी। चार साल तक दोनों आशिक और माशूक एक दूसरे को बेइंतहा मोहब्बत करते रहे। घर वाले खिलाफ थे पर बच्चों की खुशी के लिए उनकी शादी भी कर दी। पर ऐन सुहागरात को दुल्हन ने यह कह कर आशिक का दिल चाक-चाक (छलनी) कर दिया कि वह शारीरिक संबंध पसंद नहीं करती। आशिक ने मनाने की लाख कोशिश की पर माशूका न मानी फिर क्या हुआ? चलिए पूरा किस्सा बयां करते हैं-पूरी दूनिया की ताकीद (हिदायत) को दरकिनार कर प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ी लड़की ने दुल्हन बनने के बाद किया कुछ ऐसा कि हो गया नौबत तलाक तक जा पहुंची। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नई नवेली दुल्हन ने चार साल तक चले प्रेम प्रसंग के बाद आखिर अपने प्रेमी से ही शादी की। घर वाले और समाज पहले तो समझा रहे थे। लेकिन प्यार के आगे परिवारवालों ने हार मानी और दोनों की धूमधाम से शादी करा दी।

फिर आई सुहागरात जिसका इंतजार हर जोड़े को होता है। ऐन सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे शारीरिक संबंध ही पसंद नहीं हैं। शुरू में प्रेमी से दुल्हा बने युवक को लगा कि शायद दुल्हन उसके साथ मजाक कर रही है। फिर दुल्हन ने यह कहकर कि वह कभी भी शारीरिक संबंध बनाएगी ही नहीं, नए-नए पति बने दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया।परिजनों ने दूल्हन को काफी समझाया पर वह नहीं मानी और और लगातार शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती रही। फिर इस मसले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। ससुराल वाले दुल्हन को लेकर नारी उत्थान केंद्र लेकर पहुंचे। जहां दुल्हन की काउंसलिग की गई। फिर भी वह न मानी और अंत के प्रेमी-प्रेमिका दोनों ने अपनी मर्जी से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button