2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा तिरंगा भुला देगी

राजेंद्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा तिरंगा भुला देगी और हिन्दू-मुस्लिम पर आ जाएगी। भाजपा ने अंग्रेजों से सीखा है तोड़ो और राज करो की नीति। भाजपा की इन साजिशों से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। बिहार की तरह उत्तर प्रदेश की जनता भी भाजपा को दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी।


श्री यादव ने कहा कि तिरंगा अभियान का सहारा भाजपा आजादी के आंदोलन में अपनी कोई भूमिका न होने की शर्म छुपाने के लिए ले रही है। उसकी मंशा मुद्दों से भटकाने की है। भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस ने कभी न तो स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और न ही नागपुर स्थित अपने मुख्यालय पर भारत का राष्ट्रध्वज फहराया। तिरंगा को वह बस इन दिनों राजनीतिक एजेण्डा बना रही है।


भाजपा तिरंगा को सम्मान देना भी नहीं जानती है। देश की सम्पत्ति निजी हाथो में बेचने वाली भाजपा सरकार में भाजपाइयों द्वारा मुजफ्फरनगर में शिवचौक पर स्टाल लगाकर तिरंगा बेचना शर्मनाक है। भाजपाई सदैव राष्ट्रभावना, देश की सम्पत्ति, धार्मिक भावनाएं, राष्ट्रवाद को बेचते ही आये हैं। भाजपा आरएसएस यह सब बेचकर ही सत्ता में आये है।


आजादी के लिए संघर्ष करने और बलिदान देने वालों ने स्वतंत्र भारत के सम्बंध में जो सपने देख थे उनको भाजपा सरकार ने धूल धूसरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा सत्ता में आने पर गांव-गरीब की उपेक्षा कर अपने पूंजीपति मित्रों का खजाना भरने पर ही ध्यान केन्द्रित किये हुए है।


गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग की भाजपा राज में कोई सुनवाई नहीं है। खाने-पीने की चीजों के अलावा खेती किसानी के उपयोग में आने वाली खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र आदि सभी उपकरण व घरेलू इस्तेमाल की सभी वस्तुएं और संसाधन बिजली, डीजल, पेट्रोल, महंगा हैं।भाजपा की सरकार में पूंजीपति बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भाग गये है। उनका सारा कर्ज माफ हो गया, जबकि किसान कर्जमाफी के लिए दर-दर भटक रहा है।

किसान का कर्ज नहीं माफ किया गया है। नौजवान को रोजगार नहीं मिला। महिलाओं को सम्मान नहीं मिला। कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने बिहार में भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। 9 अगस्त को ‘अगस्त क्रांति‘ की शुरुआत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button