भाजपा मण्डल स्तर पर मनाएगी योग दिवस

भाजपा मण्डल स्तर पर मनाएगी विश्व योग दिवस तथा डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर करेगी वृक्षारोपण।

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी विश्व योग दिवस पर विभिन्न आयोजनों के साथ ही डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आगामी अभियानों की कार्ययोजना तैयार करतेहुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से भारतीय योग की महत्ता को पूरे विश्व ने स्वीकार किया और 21 जून 2015 से पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाने लगा। यह समस्त भारतीयों के लिए गौरव का क्षण था। भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष प्रत्येक मंडल पर विश्व योग दिवस मनाएगी। मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नागरिक योग करेंगे।


स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 23 जून को देश की एकता और अखंडता के लिए आजाद भारत में पहला बलिदान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया। पार्टी अपने प्रेरणापुंज डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 23 जून से 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर वृहद वृक्षारोपण करेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने राजनीति की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। अन्य राजनीतिक दलों में राजनीतिक कार्यकर्ता मात्र चुनावी कार्यकर्ता बनकर काम करते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा-समर्पण के साथ ही सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़कर रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने का काम करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी इन अभियानों के साथ ही सेवा ही संगठन अभियान के तहत वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता, पोस्ट कोविड सेंटर का संचालन जैसे कार्य साथ ही करती रहेंगी। 

कोविड वैक्सीनेशन कार्य में लाये तेजी -मुख्य सचिव

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रदेश में 1918 मंडलों में 21 जून को विश्व योग दिवस पर योग के कार्यक्रम आयोजित करेंगी। विश्व योग दिवस कार्यक्रम के प्रदेश प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई, सतपाल सैनी, सुरेंद्र नागर, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी रहेंगे। श्री शुक्ला ने बताया कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पार्टी प्रदेश के 163000 से अधिक बूथों पर वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी। आगामी 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम कि प्रदेश प्रमुख प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रियंका रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, सुनीता दयाल, प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन व शंकर गिरी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button